khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यति

यहाँ विशेष चैकिंग अभियान के तहत हुए 15 वाहनों के चालान एवं 03 वाहन सीज।

‘‘विशेष चैकिंग अभियान के तहत हुए 15 वाहनों के चालान एवं 03 वाहन सीज।‘‘

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु परिवहन विभाग द्वारा विशेष चैकिंग अभियान लगातार जारी हैं।

सहायक सम्भागीय अधिकारी टिहरी सतेन्द्र राज ने बताया कि विशेष चैकिंग अभियान के तहत आज शुक्रवार को टिहरी-बौराड़ी क्षेत्र में सघन प्रवर्तन कार्यवाही संचालित की गई।

इस दौरान विभिन्न अभियोगों में एमवी एक्ट के तहत यथा बिना हेलमेट, बिना पंजीयन, बिना बीमा, बिना कर, ओवरलोड, ओवरस्पीड, एच.एस.आर.पी., बिना लाइसेंस संचालित पाये गये 15 वाहनों के चालान किए गए तथा 03 वाहन सीज किये गये।

वहीं उन्होंने बताया कि इसमें एक व्यक्ति शराब पीकर वाहन का संचालन कर रहा था, जिसको टिहरी पुलिस के सुपुर्द किया गया एवं वाहन सीज कर दिया गया।

विशेष चैकिंग अभियान के दौरान परिवहन सहायक निरीक्षक अनंतराम रावत सहित अर्जुन सिंह, रोहन, मोनिका, प्रवर्तन आरक्षी सुशील होमगार्ड उपस्थित रहे।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-जनसहयोग समिति की बैठक जिला सभागार, नई टिहरी में आयोजित।देखे ये रिपोर्ट।

khabaruttrakhand

चेहरे बुरी तरह कुचले गये युवक, युवती के मिले शव । हत्या की जताई जा रही आशंका।

khabaruttrakhand

गुरुवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास कार्यक्रमों महात्मा गांधी नरेगा एवं विकास संगठनों से कन्वर्जेंस सम्बन्धी विभागों के साथ की गई समीक्षा बैठक।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights