khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यति

यहाँ विशेष चैकिंग अभियान के तहत हुए 15 वाहनों के चालान एवं 03 वाहन सीज।

‘‘विशेष चैकिंग अभियान के तहत हुए 15 वाहनों के चालान एवं 03 वाहन सीज।‘‘

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु परिवहन विभाग द्वारा विशेष चैकिंग अभियान लगातार जारी हैं।

सहायक सम्भागीय अधिकारी टिहरी सतेन्द्र राज ने बताया कि विशेष चैकिंग अभियान के तहत आज शुक्रवार को टिहरी-बौराड़ी क्षेत्र में सघन प्रवर्तन कार्यवाही संचालित की गई।

इस दौरान विभिन्न अभियोगों में एमवी एक्ट के तहत यथा बिना हेलमेट, बिना पंजीयन, बिना बीमा, बिना कर, ओवरलोड, ओवरस्पीड, एच.एस.आर.पी., बिना लाइसेंस संचालित पाये गये 15 वाहनों के चालान किए गए तथा 03 वाहन सीज किये गये।

वहीं उन्होंने बताया कि इसमें एक व्यक्ति शराब पीकर वाहन का संचालन कर रहा था, जिसको टिहरी पुलिस के सुपुर्द किया गया एवं वाहन सीज कर दिया गया।

विशेष चैकिंग अभियान के दौरान परिवहन सहायक निरीक्षक अनंतराम रावत सहित अर्जुन सिंह, रोहन, मोनिका, प्रवर्तन आरक्षी सुशील होमगार्ड उपस्थित रहे।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-जिलाधिकारी ने जिला सभागार में ली राजस्व की मासिक स्टाफ बैठक,कई बिंदुओं पर जारी किए महत्वपूर्ण निर्देश ।

khabaruttrakhand

सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करेगा ’ट्रॉमा रथ’ – सप्ताहभर तक चलेगा एम्स का जन-जागरूकता अभियान।

khabaruttrakhand

कार्यवाही:-मॉल ऑफ देहरादून की छत पर कुछ रैली कार एवं रेसर बाइक के माध्यम से स्टंट किए जा रहे थे स्टंट।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights