khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिस्टोरी

उत्तराखंड राज्य का प्रथम ब्रायलर कुक्कुट प्रक्षेत्र विकासखंड थौलधार में स्थापित।

‘‘उत्तराखंड राज्य का प्रथम ब्रायलर कुक्कुट प्रक्षेत्र विकासखंड थौलधार में स्थापित”

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखण्ड थौलधार के छाम क्षेत्र में स्थापित नवनिर्मित सरकारी ब्रायलर फार्म का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है।

मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ डी के शर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि इस नवनिर्मित सरकारी ब्रायलर फॉर्म की कुल लागत 301.97 लाख है, उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस फार्म में 1200 पैरेंट स्टॉक उपलब्ध हैं, जिनसे गुणवत्तापूर्ण डे-ओल्ड ब्रायलर चूजों का उत्पादन किया जा रहा है तथा फार्म से प्रत्येक सप्ताह लगभग 5000 डे-ओल्ड चूजों की आपूर्ति हो रही है,

जिन्हें राज्य के सभी जनपदों में भेजा जा रहा है तथा ये चूजे अनुदानित दर पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश के पोल्ट्री किसानों को बड़ा लाभ मिल रहा है।

डॉ डी के शर्मा बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य में कुक्कुट पालन को बढ़ावा देना, किसानों की आय में वृद्धि करना तथा उन्हें सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण इनपुट सुविधा उपलब्ध कराना है।

विभागीय स्तर पर यह प्रयास आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम कारगर सिद्व होगा।

 

Related posts

ब्रेकिंगः-प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री धामी ने गोलज्यू मन्दिर घोड़ाखाल में प्रदेश की खुशहाली के लिए की पूजा अर्चना।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- (मनरेगा) योजना के तहत 41% जॉब कार्ड धारक अभी भी आधार आधारित मजदूरी भुगतान के नही है तैयार, अब सरकार ने बढ़ाई इसकी समय सीमा। जाने नई समय सीमा।

khabaruttrakhand

जिला निर्वाचन अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी ने किया ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights