khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

पं. दीनदयाल उपाध्याय मिनी सचिवालय के सभागार साबली तल्ली में तथा रा.उ.प्रा. विद्यालय साबली में किशोरियों एवं महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन वितरित करते हुए उसके  फायदे, उपयोग करने और उपयोग करने बाद डिस्पोज करने के तरीके, माहवारी के दौरान होने वाली शारीरिक परिवर्तन एवं परेशानियां, साफ-सफाई आदि के बारे में विस्तार से दी गयी जानकारी।

गुरूवार को श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित (पत्नी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित) द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय मिनी सचिवालय के सभागार साबली तल्ली में तथा रा.उ.प्रा. विद्यालय साबली में किशोरियों एवं महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन वितरित करते हुए उसके  फायदे, उपयोग करने और उपयोग करने बाद डिस्पोज करने के तरीके, माहवारी के दौरान होने वाली शारीरिक परिवर्तन एवं परेशानियां, साफ-सफाई आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

वहीँ इस अवसर पर उन्होंने किशोरियों से कहा कि पीरियड्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसको लेकर शर्मायें नहीं, बल्कि गर्व से कहें कि हम नारी हैं।

 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई बहुत जरूरी है, इसलिए एक दिन में चार बार अथवा फ्लों के अनुसार सैनिटरी पैड चेंज करते रहें।

अपने आहार में आयरन और विटामीन-सी वाली चीजे शामिल करें, हिमोग्लोबिन की नियमित जांच करवायें तथा अपने पोषण आहार को लेकर सजग रहें।

उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि साबली में कोई भी बच्चा कुपोषित नहीं है।

महिलाओं को बच्चों और परिवार के साथ-साथ स्वयं का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

इस दौरान महिलाएं और किशोरियों श्रीमती दीक्षित को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित नजर आई तथा अपने पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए जानकारी हांसिल की गई।

श्रीमती दीक्षित ने कहा कि माहवारी में सैनिटरी नैपकिन का उपयोग सर्वोत्तम विकल्प है, इससे इंफेक्शन, ब्रेस्ट केंसर, बच्चेदानी केंसर आदि अन्य कई बीमारियों के खतरे से बचा जा सकता है।

  • वहीं उन्होंने सैनिटरी नैपकिन के उपयोग के बाद उसको डिस्पोज करने का तरीका बताते हुए माहवारी का वेस्ट, गीला और सूखा कूड़े से अलग कूड़ेदान में रखने को कहा।
  • श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित द्वारा रा.उ.प्रा. विद्यालय साबली में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर मिड डे मील खाकर भोजन की जांच की भी गई।

इस मौके पर सीडीपीओ ममता लेखक, सुपरवाइजर भागीरथी पंवार, आंगनवाड़ी कार्यकत्री प्रकाशी बहुगुणा, आशा कार्यकत्री प्रकाशी देवी, सहायिका गुड्डी देवी, अध्यापक अखिलेश उनियाल, भोजन माता विजय लक्ष्मी बहुगुणा सहित गांव की महिलाएं एवं किशोरियां मौजूद रही।

 

Related posts

ब्रेकिंगः-उत्तरकाशी जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने गुरुवार को यमुनोत्री पैदल मार्ग के साथ ही यमुनोत्री धाम में यात्रा से सम्बन्धित व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा। दिए आवश्यक निर्देश।

khabaruttrakhand

भवान गाँव का पीएम श्री विद्यालय: आधुनिक शिक्षा की एक मिसाल।

khabaruttrakhand

सालरा गाँव के 10 भवनों पर रहने वाले 22 परिवारों को इतने रूपये की क्षति होने का है अनुमान, आग बुझाने के दौरान घायल हुए व्यक्तियों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धनराशि स्वीकृत किए जाने हेतु शासन को भेजा गया पत्र ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights