khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालप्रभावशाली व्यति

प्रदेश में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। आनंद वर्धन।

स्थान। नैनीताल
प्रदेश में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। आनंद वर्धन।
रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर न गरी नैनीताल जिले के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कहा कि
*प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न दें*
उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, घरेलू के साथ ही छोटे रेस्टोरेंट व ढाबों में भी व्यसायिक सिलेंडर की नियमित आपूर्ति की जा रही है। मुख्य सचिव ने कहा कि उपभोक्ताओं को उनकी मांग के अनुरूप समय पर और पर्याप्त गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि वह किसी भी प्रकार से पैनिक ना हों और अफवाहों पर ध्यान न दें।

वहीं उन्हें नियमित रूप से एलपीजी गैस की आपूर्ति की जाएगी।

यहाँ बता दें जहां भी उतराखण्ड से लेकर तमाम क्षेत्रों में गैस सिलेंडर लेने वालों की लम्बी लम्बी कतार देखने को मिल जाएगी। जबकि सरकार जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं कुमाऊँ मंडल विकास निगम का कहना है अभी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर दिये जा रहे हैं। अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। यही प्रदेश के मुख्य सचिव का भी कहना है गैस सिलेंडर सबको मिलगे पर अफवाहों से दूर रहे।

Related posts

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: प्रदेश में खुलेंगे 10 निजी विश्वविद्यालय, तीन नए Medical Colleges, सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी सरकार

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी के इस ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम में चैनलिंग फेंसिग से कृषकों की लगभग 10 नाली कृषि भूमि हुई आबाद।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights