khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यति

टिहरी;ज्ञान भारतम मिशन के तहत पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्यों के निष्पादन हेतु सीडीओ ने ली बैठक।

“ज्ञान भारतम मिशन के तहत पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्यों के निष्पादन हेतु सीडीओ ने ली बैठक”

जनपद टिहरी गढ़वाल में “ज्ञान भारतम मिशन” के अंतर्गत पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी टिहरी, वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनपद एवं विकासखंड स्तर पर समितियों के गठन पर चर्चा की गई।

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित “ज्ञान भारतम मिशन” का उद्देश्य देश की समृद्ध ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर एवं बौद्धिक विरासत के महत्वपूर्ण साक्ष्य—जैसे प्राचीन पांडुलिपियां, ताड़पत्र एवं दुर्लभ अभिलेख—का संरक्षण कर उन्हें भावी पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचाना है।

बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य “GYAN BHARATAM APP” मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से किया जाएगा, जो गूगल प्ले स्टोर पर निःशुल्क उपलब्ध है। सर्वेक्षण कार्य पांडुलिपि संग्रह केंद्र के प्रभारी अथवा संग्रहकर्ता की सहमति से ही किया जाएगा तथा पांडुलिपि का स्वामित्व संग्रहकर्ता के पास ही सुरक्षित रहेगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में उक्त ऐप की जानकारी ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय नागरिकों तक पहुंचाएं। साथ ही ग्राम स्तर पर नोडल व्यक्तियों का चयन किया जाए, जिनके माध्यम से पांडुलिपियों से संबंधित जानकारी एकत्र कर उनका चिन्हांकन करते हुए सूची तैयार की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, जनपद स्तर पर प्रत्येक 15 दिवस में सर्वेक्षण कार्यों की समीक्षा की जाएगी तथा प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रेषित की जाएगी, जिससे अभियान का सफल एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

इस बैठक में डीडीओ मो असलम, डीटीडीओ सोबत राणा, ईओ टिहरी वासुदेव डंगवाल एवं समस्त खंड विकास अधिकारी भौतिक व वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे ।

Related posts

एम्स में नर्सिंग प्रोफेशनल के लिए अब ’सतत नर्सिंग शिक्षा’ – गुणवत्तापूर्ण रोगी देखभाल के लिए आयोजित होंगी कार्यशालाएं – पहली सीएनई में बाल चिकित्सा वेंटिलेशन पर दी गयी जानकारी।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंगः-उत्तरकाशी पुलिस ने दिखाई मानवता, रात्रि में सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़े व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल

khabaruttrakhand

एम्स ऋषिकेश ने देशभर के मेडिकल संस्थानों में किया झंडा बुलंद गतवर्ष के मुकाबले एक पायदान की बढ़त के साथ संस्थान को मिली 13वीं रैंक।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights