khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

एग्रीस्टैक योजना के तहत कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने को लेकर एडीएम ने ली बैठक। *CSC सेंटरों के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।

एग्रीस्टैक योजना के तहत कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने को लेकर एडीएम ने ली बैठक।

*CSC सेंटरों के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।

अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा आज एग्रीस्टैक योजनान्तर्गत कॉमन सर्विस सेन्टरों (CSC) के माध्यम से कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार किए जाने हेतु बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाए जाने के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की गई। इस दौरान जनपद के अंतर्गत संचालित समस्त CSC सेंटर संचालकों को बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि प्रति सफल फार्मर रजिस्ट्री के लिए पोर्टल से पुष्टि उपरांत भारत सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क ₹15/- (सभी करों सहित) लाभार्थी से लिया जा सकेगा। साथ ही CSC सेंटर संचालकों की प्रगति की नियमित समीक्षा हेतु समय-समय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित किए जाने के निर्देश भी दिए गए।

अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त CSC सेंटर संचालकों को अपने स्तर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाई जाए तथा इसकी नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए।

इस बैठक में सीएससी स्टेट कॉर्डिनेटर रीमा पात्रा एवं सीएससी मैनेजर राजेश लसियल वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-मुख्यमंत्री की हुई ताजपोशी पुष्कर सिंह धामी बने 12 वे मुख्यमंत्री।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-जिले की हर गतिविधि पर पुलिस टीम स्मार्ट एंड इंटेलिजेंट कंट्रोल रूम में बैठे- बैठे आसानी से रख रही अपनी नजर।

khabaruttrakhand

Lok Sabha Elections: चुनाव के लिए देहरादून-हल्द्वानी होंगे BJP के केंद्र, बोले महेंद्र भट्ट; सेंकड़ों लोग लेंगे सदस्यता

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights