khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

जनपद में प्रत्येक बृहस्पतिवार को “नो व्हीकल डे” का अनुपालन अनिवार्य – जिलाधिकारी टिहरी।

जनपद में प्रत्येक बृहस्पतिवार को “नो व्हीकल डे” का अनुपालन अनिवार्य – जिलाधिकारी टिहरी*

मा. प्रधानमंत्री के “Fit India” एवं “Green India” अभियान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड में उक्त अभियान को प्रभावी बनाए जाने के दृष्टिगत जनपद टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशानुसार प्रत्येक सप्ताह बृहस्पतिवार को “No Vehicles Day” के रूप में मनाया जा रहा है।

जिलाधिकारी नितिका द्वारा आज जनपद के समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों, विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों को सप्ताह में एक दिन कार्यालय आने-जाने हेतु वाहन का उपयोग न करते हुए पैदल आवागमन करने के निर्देश दिए गए।

इस पहल की शुरुआत माह अगस्त–2025 के प्रथम बृहस्पतिवार से जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा की गई थी।

अब उक्त अभियान को विकासखण्ड एवं तहसील स्तर पर भी अनिवार्य रूप से लागू किया गया है। इस क्रम में समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि दिनांक 14 मई, 2026 (बृहस्पतिवार) से “No Vehicles Day” संबंधी आदेशों का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करें।

Related posts

Uttarakhand पोषक अनाज के लिए बना Best State, कृषि मंत्री ने PM Modi का किया धन्यवाद

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने वर्षाकाल में अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त अति महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग, नहरें एवं कृषि भूमि के पुश्ते आदि को तत्काल ठीक किए जाने हेतु खंड विकास अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

khabaruttrakhand

परिवहन विभाग उत्तरकाशी दिखाई दिया एक्शन मोड़ में, परमिट शर्तों के विरुद्ध चलने वाली बसों की अब खैर नहीं।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights