khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

टिहरी अपर–जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आपदा प्रभावित गांवों के विस्थापन के संबंध में बैठक की गई आयोजित।

एडीएम की अध्यक्षता में आपदा प्रभावित गांवों के विस्थापन को लेकर बैठक आयोजित*

टिहरी अपर–जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आपदा प्रभावित गांवों के विस्थापन के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में तहसील बालगंगा एवं घनसाली क्षेत्र के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में अवगत कराया गया कि तहसील बालगंगा के एक गांव के 07 परिवार तथा घनसाली क्षेत्र के 10 गांवों के 51 परिवारों सहित कुल 58 परिवारों का आपदा के अंतर्गत विस्थापन किया जाना प्रस्तावित है।

उक्त बैठक में तहसीलदार घनसाली द्वारा अवगत कराया गया है कि इन ग्रामों के प्रभावितों में से कई प्रभावितों / व्यक्तियों द्वारा विस्थापन के लिए असहमति व्यक्त की गयी है तथा इनमें से कई प्रभावित परिवार ऐसे है जिनके प्रभावित स्थल के भवन के अतिरिक्त गांव में अन्य स्थान पर दूसरा सुरक्षित भवन स्थित है।

इस सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धितों को निर्देशित किया कि आगामी मानसून में कोई भी प्रभावित व्यक्ति / परिवार विस्थापन से वंछित न रहे। प्रत्येक प्रभावित परिवार के विस्थापन के लिए पत्रावलियों को बिन्दुवार तैयार कर 10 दिनों के अन्दर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

बैठक में उप जिलाधिकारी घनसाली एवं रजिस्ट्रार कानूनगो सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

उम्मीद:विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में उत्तराखण्ड में सख्त भू-कानून लागू करने के सम्बन्ध में भू कानून के लिए बनाई गई समिति एवं अन्य पूर्व उच्चाधिकारियों एवं बुद्धिजीवियों के साथ बैठक।

khabaruttrakhand

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला सूचना कार्यालय (केन्द्र), नई टिहरी में Changing nature of press (मीडिया का बदलता हुआ स्वरूप) विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन।

khabaruttrakhand

अतिक्रमण पर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश:- जिलाधिकारी व एसडीएम को हाईकोर्ट ने दिए सख्त निर्देश, भूमि में अवैध काबिज लोगों को हटाये तुरंत ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights