khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवर

जौनपुर क्षेत्र में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

जौनपुर क्षेत्र में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित*

अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा ट्रांस एविएशन कंपनी के सीईओ सिद्धार्थ एवं कंपनी प्रतिनिधि सुधीर गुलाटी से वार्ता कर घटना की जानकारी प्राप्त की गई।

एडीएम ने अवगत कराया कि चारधाम यात्रा रूट पर संचालित हेलीकॉप्टर जनपद टिहरी गढ़वाल के जौनपुर क्षेत्र अंतर्गत नवागांव-सत्यों के ऊपर से गुजर रहा था। इसी दौरान हवा एवं अधिक प्रेशर के कारण हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

बताया गया कि लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर हाई टेंशन लाइन के समीप पहुंच गया था, किन्तु पायलट ने सूझबूझ एवं सतर्कता का परिचय देते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित रूप से सत्यो-सकलाना क्षेत्र के खेतों में उतार दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना में पायलट सहित सभी यात्री पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। प्रशासन द्वारा तत्काल सभी यात्रियों को टैक्सी वाहनों के माध्यम से सुरक्षित देहरादून भेज दिया गया है।

अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि प्रशासन लगातार ट्रांस एविएशन कंपनी के संपर्क में है। हेलीकॉप्टर के रखरखाव एवं तकनीकी निरीक्षण हेतु कंपनी की मेंटेनेंस टीम को मौके पर बुलाया गया है।

Related posts

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,ऋषिकेश में नगर राजभाषा कार्यान्यवयन समिति (नराकास), हरिद्वार की 39वीं अर्द्धवार्षिक बैठक में समिति से संबद्ध केंद्र व राज्य सरकार के सभी प्रतिष्ठानों से हिंदी भाषा को बढ़ावा देने का किया आह्वान।

khabaruttrakhand

मेरा युवा भारत के वार्षिक कार्ययोजना को लेकर बैठक आयोजित।

khabaruttrakhand

Uniform Civil Code: Uttarakhand विधानसभा में आज समान नागरिक संहिता विधेयक पारित हो सकता है, इसकी विशेषताएँ जानें

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights