khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीय

रा. ई. का. तपोवन में स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम संपन्न ।

*जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल।*

NDRF की टीम द्वारा DDMA टिहरी गढ़वाल के सहयोग से एक दिवशीय जगरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड नरेंद्रनगर तेहशील नरेंद्र नगर में * दिनांक 21.05.2026 को रा. ई. का. तपोवन में स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम संपन्न किया गया, जिसमें लगभग 104* विद्यालय कार्मिकों एवं छात्र छात्राओं, के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

NDRF की टीम द्वारा आपदाओं से बचाव के सम्बन्ध में, प्राथमिक उपचार, स्टेचर के इंप्रोवाईजेशन तरीके, खोज एवम बचाव में प्रयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों की जानकारी दी गई और कार्यक्रम के दोरान NDRF टीम के द्वारा संयुक्त रूप से डैमो एवं वॉलेंटरी उपस्थित अध्यापक, अध्यापिकाओं, कार्मिकों एवं छात्र- छात्राओं को अभ्यास भी कराया गया l

NDRF टीम के टीम लीडर सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार जी द्वारा बताया कि, कमांडेंट संतोष कुमार जी, 15 वीं बटालियन NDRF के दिशानिर्देश में टिहरी गढ़वाल जनपद में इस तरह के प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत टिहरी जिले में NDRF की टीम के साथ जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से दिनांक 06.05.26 से 23.05.26 तक जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड चंबा एवं नरेंद्र नगर, के विभिन्न चयनित स्थानों में SSP एवं CAP कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे l

कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर संतोष प्रसाद पुरोहित 15 NDRF टीम के साथ एवं जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी ने आपदा प्रबंधन विभाग, आपदा प्रबंधन के चरणो में होने वाले कार्यों, की जानकारी के साथ आपातकालीन टोल फ्री नम्बरों के बारे में एवं वन विभाग के वन दारोगा श्री राकेश रावत ने वनाग्नि, जंगली जानवरों के वचाव के तरीके बताया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य रा. ई. का. तपोवन श्री प्रकाश बहुगुणा जी , द्वारा भी सभी को संबोधित किया गया और कहा गया कि आपदाओं के प्रति पूर्व तैयारी होनी चाहिए साथ ही सभी को अपदाओं के लिए जागरूक होना चाहिए ।

Related posts

जनपद टिहरी गढ़वाल में पैराग्लाइडिंग SIV एवं एक्रो प्रतियोगिता का आज समापन हो गया है ।

khabaruttrakhand

पेयजल संकट:-नई टिहरी पम्पिंग पेयजल योजना मे पर्याप्त पेयजल उपलब्ध न होने के कारण निम्न तिथियों/स्थानों पर पेयजल आपूर्ति रहेगी प्रभावित।

khabaruttrakhand

आठ दिवसीय श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के दूसरे दिन इस कैबिनेट मंत्री ने मेले में मुख्य अतिथि के रूप में किया प्रतिभाग। दिया संदेश युवा नशे की तरफ नहीं खेलों की तरफ बढ़े।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights