khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

रा. ई. का. पूर्णनानंद मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल में स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम संपन्न किया गया, जिसमें लगभग *428* विद्यालय कार्मिकों एवं छात्र छात्राओं, के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

*जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल।*

NDRF की टीम द्वारा DDMA टिहरी गढ़वाल के सहयोग से एक दिवशीय जगरूकता कार्यक्रम के तहत विकासखंड नरेंद्रनगर तहसील नरेंद्रनगर के अंतर्गत *आज दिनांक 23.05.2026 को रा. ई. का. पूर्णनानंद मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल में स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम संपन्न किया गया, जिसमें लगभग *428* विद्यालय कार्मिकों एवं छात्र छात्राओं, के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

NDRF की टीम द्वारा आपदाओं से बचाव के सम्बन्ध में, प्राथमिक उपचार, स्टेचर के इंप्रोवाईजेशन तरीके, खोज एवम बचाव में प्रयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों की जानकारी दी गई और कार्यक्रम के दोरान NDRF टीम के DDMA टिहरी के द्वारा संयुक्त रूप से डैमो एवं वॉलेंटरी उपस्थित अध्यापक, अध्यापिकाओं, कार्मिकों एवं छात्र- छात्राओं को अभ्यास भी कराया गया l

NDRF टीम के टीम लीडर सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार जी द्वारा बताया कि 15 वीं बटालियन NDRF के दिशानिर्देश में टिहरी गढ़वाल जनपद में इस तरह के प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत टिहरी जिले में NDRF की टीम के साथ जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से दिनांक 06.05.26 से 23.05.26 तक जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड चंबा एवं नरेंद्र नगर, के विभिन्न चयनित स्थानों में SSP एवं CAP कार्यक्रम आयोजित किए किये गए l

कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर संतोष प्रसाद पुरोहित 15 NDRF टीम के साथ, एवं जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी ने आपदा प्रबंधन विभाग, आपदा प्रबंधन के चरणो में होने वाले कार्यों, की जानकारी के साथ आपातकालीन टोल फ्री नम्बरों के बारे में एवं वन विभाग के वन दारोगा श्री सचिन रौतेला, वन आरक्ष क्ष श्री राम कृष्ण शाह ने वनाग्नि, जंगली जानवरों से वचाव के तरीके बताये ।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य रा. ई. का. पूर्णनानंद मुनीकी रेती टिहरी गढ़वाल श्री अजीत पाल सिंह जी , द्वारा भी सभी को संबोधित किया गया और कहा गया कि आपदाओं के प्रति पूर्व तैयारी होनी चाहिए साथ ही सभी को अपदाओं के लिए जागरूक होना चाहिए ।

Related posts

मैड्रिड सिटी स्पेन के अंतर्राष्ट्रीय गीता आश्रम में  मानव एकता सम्मेलन मैं प्रतिभाग करते हुये ,जनमानस को मानव कल्याण से जोड़कर वसुदेव कुटुंबकम की कही गई बात।

khabaruttrakhand

शराब पीकर वाहन संचालित करते पकड़ा गया चालक गिरफ्तार, 06 वाहन भी सीज।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-नगर पंचायत चमियाला में एनएसएस स्वमसेवियो द्वारा स्वच्छ्ता रैली का आयोजन, नुकड़ नाटक के माध्यम से दिया बड़ा सन्देश।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights