khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीय

काठमांडू में आयोजित 17वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में टिहरी गढ़वाल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 1 स्वर्ण सहित कुल 10 पदक अर्जित।

काठमांडू में आयोजित 17वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में टिहरी गढ़वाल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 1 स्वर्ण सहित कुल 10 पदक अर्जित*

नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित 17वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जनपद टिहरी गढ़वाल के पूर्णानंद स्टेडियम मुनि की रेती खेल विभाग टीम के खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में टीम ने कुल 1 स्वर्ण, 3 रजत एवं 6 कांस्य पदक जीतकर जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन किया।

यह प्रतियोगिता 02 से 04 जून 2026 तक काठमांडू के ज्वालखेल इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई थी।

इंडिया टीम कोच क्यूशी विश्वनाथ राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 वर्ष बालिका वर्ग में मनस्वी ने काता इवेंट में रजत पदक तथा फाइट इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त किया। 14–16 वर्ष बालिका वर्ग में आराध्य भंडारी ने काता इवेंट में रजत पदक एवं फाइट इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया।

बालक वर्ग 12 वर्ष में करन ने फाइट इवेंट में स्वर्ण पदक तथा काता इवेंट में कांस्य पदक जीता। इसी वर्ग में हर्षित भट्ट ने काता एवं फाइट दोनों इवेंट में दो कांस्य पदक प्राप्त किए।

जिला खेल अधिकारी दीपक रावत ने सभी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बड़े स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जनपद टिहरी गढ़वाल में खुशी की लहर है तथा खेल विभाग द्वारा इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Related posts

Uttarakhand High Court: वन विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर लटकी तलवार हटी, हाई कोर्ट ने हटाने के आदेश पर लगाई रोक

cradmin

“बढ़ते अपराध के खिलाफ Congress का Rishikesh में प्रदर्शन, BJP सरकार का पुतला जलाया”

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी हुए सख्त: पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों एवं डंडी-कंडी के संचालन में अनियमितता व अव्यवस्था पैदा करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights