khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

निराश्रित एवं असहाय महिला चन्द्रभागा पुल हरिद्वार रोड़ वीमार्ट के पास कर रही थी विचरण , फिर हुआ ये।

दिनांक 27 मार्च 2025 को श्री गणेश खुुगशाल गण़ी निवासी पौड़ी/देहरादून तथा श्री प्रदीप सुन्दरियाल निवासी पौड़ी गढ़वाल द्वारा दूरभाष से शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश के संज्ञान में लाया गया कि एक निराश्रित एवं मूकबधिर महिला ऋषिकेश के चन्द्रभागा पुल हरिद्वार रोड़ वीमार्ट के निकट विचरण कर रही है तथा असहाय एवं बीमार लग रही है जिसे तत्काल सहायता पहुंचानी अत्यंत आवश्यक है।

उक्त सूचना के आधार पर शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा श्री अभिषेक मल्होत्रा, प्रभारी सफाई निरीक्षक, नगर निगम ऋषिकेश, श्री नरेश खेरवाल, प्रभारी सुपरवाईजर, नगर निगम ऋषिकेश एवं श्रीमती मुन्नी बिन्दर, पर्यावरण मित्र, नगर निगम ऋषिकेश को वाहन सहित मौके पर भेजा गया।

नगर निगम टीम द्वारा सम्बन्धित महिला को सकुशल मौके से रेस्क्यू कर नगर निगम के निशुल्क महिला रैन बसेरा, आई0एस0बी0टी0 ऋषिकेश में लाया गया है, जहां उन्हे निशुल्क भोजन एवं जलपान के साथ ही डोरमेट्री में बेड, बिस्तर उपलब्ध कराया गया है।

इसके साथ ही नगर आयुक्त द्वारा भी रैन बसेरा निरीक्षण किया गया, जिसमें सम्बन्धित महिला से उसके निवास सहित अन्य विवरण जानने का प्रयास किया गया है, किन्तु सम्बन्धित महिला मानसिक मूकबधिर होने के कारण स्पष्ट नही बोल पा रही है, जिस कारण यह स्पष्ट नही हो रहा है कि वह किन कारणों से अपने घर से ऋषिकेश तक पहुँची है।

सम्बन्धित महिला से उसके बैग में रखे गये अभिलेख मांगे गये, जिसके अनुसार संबंधित महिला का नाम श्रीमती महेशी देवी उम्र 38 विकलांग (मूकबधिर) पुत्री श्री सुन्दरलाल पुत्र श्री छविलाल, ग्राम व पोस्ट सुंग, नंदानगर, जिला चमोली है।
अभिलेखों में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक गोपेश्वर का पत्र एवं मेडिकल रिपोर्ट तथा फटे हुए अभिलेख में नारी निकेतन भेजने का विवरण उल्लेखित है।

नगर आयुक्त द्वारा जिला प्रोबेषन अधिकारी देहरादून को फोन पर सूचित कर भर्ती का अनुरोध किया गया है।

सम्बन्धित महिला की वर्तमान स्थिति को देखते हुए उसकी उचित देखभाल एवं संरक्षण हेतु नगर निगम ऋषिकेश से श्रीमती सुलेखा, सुपरवाईजर, वाहन चालक श्री रोहित कुमार एवं श्रीमती अनिता चमोली, पी0आर0डी0 (वर्दी) के माध्यम से नारी निकेतन मे भर्ती कर दिया गया है।

Related posts

चारधाम यात्रा:- कपाट खुलने के शुरूआती 15 दिनों में गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में पहुँचे इतने लाख तीर्थयात्री।बिना पंजीकरण नही है यात्रा की अनुमति।

khabaruttrakhand

तम्बाकू व हानिकारक प्रदार्थो को छोड़ने की शुरुआत स्वयं से करनी होगी । शिव चरण द्विवेदी

khabaruttrakhand

Maha Shivratri 2024: देवों की नगरी में निकली महादेव की बरात, DJ की धुन पर जमकर नाचे भक्त, तस्वीरें

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights