khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवर

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित।

*विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित*

विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम, दिशा-निर्देशों तथा पुनरीक्षण प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची का होना अत्यंत आवश्यक है। इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने में राजनीतिक दलों एवं उनके बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं (बीएलए) की भूमिका भी अहम है।

उन्होंने बताया कि 08 जून से 07 जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन अभियान प्रारम्भ हो गया है। प्रत्येक परिवार तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बीएलओ कम से कम तीन बार भ्रमण करेंगे। इसी अवधि में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का कार्य भी संपन्न किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 14 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इसके पश्चात 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, जिन्हें ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से दर्ज कराया जा सकेगा। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 11 सितंबर तक किया जाएगा तथा अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा मृत, स्थानांतरित, अपात्र एवं डुप्लीकेट प्रविष्टियों को हटाकर निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध, अद्यतन और विश्वसनीय बनाना है।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि गणना एवं सत्यापन चरण के दौरान किसी भी प्रकार के दस्तावेज एकत्र नहीं किए जाएंगे। आधार कार्ड केवल पहचान के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य होगा, नागरिकता के प्रमाण के रूप में नहीं। साथ ही आधार संख्या उपलब्ध कराना पूर्णतः वैकल्पिक रहेगा। अपर जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के माध्यम से मतदाताओं को पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रति जागरूक करें तथा बीएलओ को आवश्यक सहयोग प्रदान करें, जिससे यह महत्वपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता के साथ संपन्न हो सके।

बैठक में भाजपा से जिला उपाध्यक्ष रामलाल नौडियाल, जयेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा राजेंद्र डोभाल तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) से मनीष पंत, देवेंद्र नौडियाल एवं गबर सिंह रावत सहित अन्य संबंधित वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Related posts

CM Dhami ने Silkyara बचाव अभियान में सफलता के लिए चूहा खनिकों को उनके समर्पण और कड़ी मेहनत को स्वीकार करते हुए सम्मानित किया।

khabaruttrakhand

“बढ़ते अपराध के खिलाफ Congress का Rishikesh में प्रदर्शन, BJP सरकार का पुतला जलाया”

khabaruttrakhand

तहसील सभागार घनसाली में आपदा संबंधी बैठक ,तहसील सभागार घनसाली में विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की उपस्थिति में दैवीय आपदा के प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठक की गई आहूत।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights