khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानी

चारधाम यात्रा 2026 के तहत रात्रिकालीन यातायात व्यवस्था का निरीक्षण, कीर्तिनगर क्षेत्र में श्रद्धालु वाहनों का ठहराव एवं सुरक्षित संचालन सुनिश्चित।

टिहरी गढ़वाल,
*चारधाम यात्रा 2026 के तहत रात्रिकालीन यातायात व्यवस्था का निरीक्षण, कीर्तिनगर क्षेत्र में श्रद्धालु वाहनों का ठहराव एवं सुरक्षित संचालन सुनिश्चित*

चारधाम यात्रा 2026 के दृष्टिगत जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत रात्रिकालीन यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंधन लागू किया गया है।

इस क्रम में उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर पंकज भट्ट द्वारा कल रात्रि में निरीक्षण किया गया तथा संपूर्ण यातायात एवं ठहराव व्यवस्था का जायजा लिया गया।
श्रद्धालु के वाहनों को कीर्तिनगर क्षेत्र में रोका गया तथा प्रातः 04 बजे के उपरांत उन्हें आगे गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

श्रद्धालुओं को अवगत कराया गया कि रात्रिकालीन समय में यात्रा करने से बचें, वाहन चलाते समय गति सीमा का विशेष ध्यान रखें तथा ओवरस्पीडिंग न करें। यदि वाहन चलाते समय नींद अथवा थकान महसूस हो तो वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोककर विश्राम करें।

साथ ही सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई कि प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी की जा रही गाइडलाइन का पूर्ण रूप से अनुपालन करें, जिससे यात्रा सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनी रहे।

Related posts

बुधवार जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में नक्शा प्रोजेक्ट की हुई बैठक।

khabaruttrakhand

Uttarakhand Leopard News: उत्तराखंड में तेंदुओं की कितनी आबादी, चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने; जानें डिटेल

cradmin

Uttarakhand Investor Summit: Dehradun Airport पर Dhol-Damau की थाप और Tulsi की माला पहनकर होगा डेलिगेट्स का स्वागत

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights