khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिक

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संपादन हेतु राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संपादन हेतु राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित*

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संचालन एवं निर्वाचन संबंधी गतिविधियों में राजनीतिक दलों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद टिहरी गढ़वाल के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, अध्यक्षों, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार नियुक्त बीएलए-1 (Booth Level Agent) के साथ एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में संपन्न हुई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने उपस्थित प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी प्रदान की तथा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची के शुद्धीकरण, नवीन मतदाताओं के पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नामों के विलोपन तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।

उन्होंने राजनीतिक दलों से अपने-अपने बीएलए के माध्यम से बूथ स्तर पर मतदाता सूची के परीक्षण एवं सत्यापन कार्य में सहयोग सुनिश्चित करने तथा आयोग के निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया।

बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं सहभागी बनाने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

उक्त अवसर पर इंडियन नेशनल कांग्रेस के देवेंद्र नौडियाल, भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद डोभाल, भाजपा प्रतिनिधि जयेंद्र पंवार, भाजपा के सांसद प्रतिनिधि रामलाल नौटियाल सहित एडीईओ निर्वाचन विजय तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी जवाहर सिंह आदि संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

भिलंगना ब्लॉक के इस रा०ई०का० में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा दिया गया प्रशिक्षण।

khabaruttrakhand

एसटीपी निर्माण कार्यों में तेजी लाने एवं मानक संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश।

khabaruttrakhand

दुखद: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्युटी पर तैनात पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights