khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीस्टोरी

जिलाधिकारी ने नकोट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने नकोट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण*

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने टिहरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम नकोट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य विभाग के टाइप-ए उपकेंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी कक्ष, ड्रेसिंग रूम, फार्मेसी, आयुष विंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक सैनी ने बताया कि उपकेंद्र में प्रतिदिन औसतन 15 से 20 मरीज ओपीडी सेवाओं का लाभ लेने आते हैं।

जिलाधिकारी ने रेफरल रजिस्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि रेफर किए गए मरीजों के फॉलोअप संबंधी विवरण दर्ज नहीं किए जा रहे हैं। इस पर उन्होंने निर्देश दिए कि रेफर किए गए प्रत्येक मरीज का पूरा विवरण रजिस्टर में अंकित किया जाए तथा समय-समय पर मरीजों से संपर्क कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली जाए, जिससे उपचार की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो सके।

निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट राजेश कोठारी उपस्थित रहे। आयुष विंग में जिलाधिकारी ने डॉ. पूजा नेगी से विभागीय कार्यों की जानकारी प्राप्त की, जो संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान प्रसूति कक्ष का कार्य अपूर्ण पाया गया, इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।

उपकेंद्र परिसर में लंबे समय से बिना चालक के खड़े वाहन का भी जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया तथा संबंधित अधिकारी को वाहन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा समय-समय पर स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाती रहेगी।

Related posts

Uttarakhand में UCC लागू करने को बुलाया गया विशेष सत्र, समिति तीन फरवरी तक सरकार को ड्राफ्ट सौंप

cradmin

संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही ’हेम्स’ – 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की ’हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस।

khabaruttrakhand

Uniform Civil Code: Uttarakhand विधानसभा में आज समान नागरिक संहिता विधेयक पारित हो सकता है, इसकी विशेषताएँ जानें

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights