khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवर

मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रस्तावित आईटीआई हेतु ग्राम फैगुल में भूमि का निरीक्षण।

मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रस्तावित आईटीआई हेतु ग्राम फैगुल में भूमि का निरीक्षण*

मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रस्तावित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की स्थापना के लिए जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने आज टिहरी के नकोट क्षेत्रान्गत ग्राम फैगुल में प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा भूमि की उपलब्धता एवं उपयुक्तता का परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नई टिहरी की प्रधानाचार्य पल्लवी ने अवगत कराया कि प्रस्तावित आईटीआई की स्थापना के लिए लगभग 11 नाली भूमि की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि संस्थान में प्रारंभिक चरण में इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर एवं फिटर की तीन ट्रेड संचालित किए जाने का प्रस्ताव है। इन ट्रेडों में इंटरमीडिएट के उपरांत एक एवं दो वर्षीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि वर्तमान में नकोट आईटीआई में 9 तथा चाका आईटीआई में 15 छात्र नामांकित हैं, जहां वर्तमान में फिटर ट्रेड संचालित की जा रही है।

जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि प्रस्तावित आईटीआई के आसपास के गांवों में हाईस्कूल स्तर के विद्यार्थियों का सर्वेक्षण कराया जाए, जिससे यह आकलन किया जा सके कि संस्थान की स्थापना से कितने विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था एनपीसीसी के प्रतिनिधियों को अगली बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी टिहरी कमलेश, भू-वैज्ञानिक रवि सहित ग्राम फैगुल के ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related posts

टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के सुनारगांव तथा कैमरिया सौंण गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा,जाने कौन करेगा यह पहल।

khabaruttrakhand

कैची धाम नीम करौली महाराज के दर्शन कर आयुक्त दीपक रावत ने जाम की परेशानियों को नजदीक से देखा।

khabaruttrakhand

Lok Sabha Election 2024: बीस साल में BJP ने लगाई 33 फीसदी की छलांग, चुनावी रणनीति को दी लगातार धार

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights