khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

कलेक्ट्रेट में स्वच्छता, अभिलेख प्रबंधन और संसाधनों की व्यवस्था पर जिलाधिकारी का जोर।

कलेक्ट्रेट में स्वच्छता, अभिलेख प्रबंधन और संसाधनों की व्यवस्था पर जिलाधिकारी का जोर*

*जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का लिया जायजा*

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न अनुभागों एवं कार्यालय कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नजारत कक्ष, सीआरए सेक्शन, न्याय अनुभाग, प्रशासनिक अनुभाग, कलेक्ट्रेट कैंटीन सहित अन्य अनुभागो का निरीक्षण कर अभिलेखों, कार्यालय व्यवस्था एवं साफ-सफाई का गहनता से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हेड नाजिर अजय पाल नेगी को निर्देश दिए कि कार्यालयों में कटे-फटे एवं जर्जर कारपेट तत्काल बदलवाए जाएं तथा सभी अनुभागों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्यालय संचालन के लिए आवश्यक फर्नीचर, अभिलेखों के सुरक्षित रख-रखाव हेतु आलमारियां तथा अन्य आवश्यक सामग्री के क्रय के लिए शीघ्र मांग पत्र तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि सभी अनुभागों में कार्य सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके। उन्होंने कार्यालय में अग्निशमन उपकरणों की रिफिलिंग कार्य समय पर करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बिल पंजिकाओं का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी प्रकार के आहरण एवं वितरण अभिलेख सही पाए गए। उन्होंने संबंधितो को निर्देश दिए कि सभी अभिलेखों का सुव्यवस्थित रख रखाव किया जाए तथा कार्यालयीन रिकॉर्ड में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने कहा कि कार्यालयों की सुव्यवस्थित व्यवस्था तथा स्वच्छता से वातावरण तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता से कार्यकुशलता में वृद्धि होती है और आमजन को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने अनुभागों में अनुशासन, स्वच्छता और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, पीओ चन्दन शाह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोदम्बरी डबराल व डी.एस. पुण्डीर सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Related posts

04 गुमशुदा बच्चों को 04 घंटे में टिहरी पुलिस ने  किया बरामद।

khabaruttrakhand

बिग ब्रेकिंग्:-घनसाली के इस इलाके में एक मृतक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के समय खुली मृतक से संबंधित घटना की परतें।जाने मामला।

khabaruttrakhand

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने की शिष्टाचार भेंट ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights