khabaruttrakhand
उत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

स्वयं सहायता समूह के सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत 6 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा यहां।

नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत 6 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन नगर निगम ऋषिकेश के शाखा कार्यालय बापू ग्राम में किया जा रहा है।

प्रशिक्षण का शुभारंभ शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण में 20 स्वयं सहायता समूह की कुल 40 सदस्यों एवं पदाधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

प्रशिक्षण में स्थानीय उत्पाद का संकलन ,पैकेजिंग मार्केटिंग, गाय के गोबर से निर्मित वस्तुऑ का निर्माण, कंपोस्ट खाद बनाना एवं मार्केटिंग, सिंगल उसे प्लास्टिक के विकल्प के तौर पर कागज की थैलियां बनाना, जुट एवं सूती बैग निर्माण एवं मार्केटिंग ,नर्सरी तैयार करना लीगेसी वेस्ट की कंपोस्ट खाद बनाना आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण में श्री वरुण मल्होत्रा सिटी मिशन मैनेजर, श्री आलम प्रबंधक आर-सेटी, श्री आकाश नेगी तथा श्रीमती पवित्रा आदि द्वारा प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभा किया जा रहा है।

Related posts

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 सितंबर को बच्चों को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी।

khabaruttrakhand

आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन, 2024 के दृष्टिगत मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु विभिन्न विभागों के तत्वाधान में वृहद् स्तर पर स्वीप गतिविधियों करवाई जा रही आयोजित ।

khabaruttrakhand

यहां जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा होने के कारण जन जीवन प्रभावित;लोगों को सतर्क रहने की हिदायत।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights