khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीस्टोरी

सड़क सुरक्षा कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दुर्घटना संभावित स्थलों पर तत्काल करें सुधारात्मक कार्य : जिलाधिकारी।

*सड़क सुरक्षा कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दुर्घटना संभावित स्थलों पर तत्काल करें सुधारात्मक कार्य : जिलाधिकारी*

‎*चंबा विकासखंड को जाने वाले मार्ग को प्राथमिकता से ठीक करने के निर्देश*

‎*सूचना/टिहरी/29 जुलाई, 2026:* जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भद्रकाली से ब्रह्मानंद मोड़ तक रंबल स्ट्रिप का कार्य शीघ्र पूरा करने तथा चंबा विकासखंड को जाने वाली सड़क की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश को दिए।

‎जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को दुर्घटना संभावित अंधे मोड़ों को तत्काल ठीक कराने, आवश्यकतानुसार कॉन्केव मिरर एवं स्पीड लिमिट बोर्ड लगाने तथा सड़क संकेतकों (साइनेज) की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर क्रैश बैरियर क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें शीघ्र ठीक किया जाए तथा जहां नए क्रैश बैरियर लगाए जाने हैं, वहां निर्धारित मानकों के अनुसार मजबूत तरीके से लगाए जाएं। कराए गए कार्यों की जियो टैग फोटो भी उपलब्ध कराई जाए।

‎जिलाधिकारी ने पुलिस एवं संबंधित विभागों को संयुक्त रूप से दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण कर दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण करने तथा प्रत्येक दुर्घटना का कारण दर्शाते हुए चार्ट तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस थानों के समन्वय से दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर वहां आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने पुलिस एवं परिवहन विभाग को जब्त किए गए वाहनों के सुरक्षित पार्किंग स्थल चिन्हित करने के निर्देश भी दिए।

‎मानसून के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण एजेंसियों को सड़कें सुरक्षित एवं सुचारु यातायात योग्य बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी भूस्खलन की आशंका या नए लैंडस्लाइड जोन विकसित हुए हैं, वहां लगातार निगरानी रखी जाए तथा आवश्यक सुरक्षा संकेतक (कॉशन बोर्ड) लगाए जाएं।
जिलाधिकारी ने जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस, परिवहन विभाग एवं प्रशासन को संयुक्त रूप से सघन प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

‎बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग के.एस. नेगी, उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई अविनाश सैनी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ज्योति शंकर मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

‎*

Related posts

ब्रेकिंग:- सेवन प्लस वन (7+1) अभियान से होगा डेंगू पर कंट्रोल,जाने खास बाते।

khabaruttrakhand

सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुंदरम ने यमुनोत्री क्षेत्र का भ्रमण कर यात्रा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही यात्रा से जुड़े विभिन्न हितधारकों के साथ यात्रा एवं यमुनोत्री क्षेत्र के विकास के बारे में किया विचार-विमर्श।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: जोशीमठ पुनर्वास को लेकर इन बिंदुओं पर बनी सहमति, मुख्य सचिव ने दिया कार्रवाई का भरोसा

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights