khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

खतौनी प्राप्त करने के साथ विरासतन दाखिल-खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा।

ई-भूलेख से घर बैठे मिलेंगी राजस्व सेवाएं*
‎
‎*खतौनी प्राप्त करने के साथ विरासतन दाखिल-खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा*
‎
‎ माननीय मुख्यमंत्री के “सरलीकरण से समाधान की ओर” अभियान के तहत जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के क्रम में जनसामान्य को राजस्व संबंधी सेवाएं सरल, सुगम एवं पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराने के लिए ई-भूलेख सेवा संचालित की जा रही है। इसके माध्यम से नागरिक घर बैठे अपनी भूमि से संबंधित राजस्व अभिलेखों की जानकारी प्राप्त करने के साथ विभिन्न राजस्व सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उठा सकते हैं।
‎
‎जिलाधिकारी ने कहा कि ई-भूलेख पोर्टल https://ebhulekh.uk.gov.in/ पर नागरिक अपनी भूमि से संबंधित खतौनी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा विरासतन दाखिल-खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी पोर्टल पर उपलब्ध है।
‎
‎जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनपदवासियों से अपील की है कि राजस्व विभाग की ऑनलाइन सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करें और अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचें। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन एवं अभिलेख प्राप्त करने की सुविधा से नागरिकों के समय की बचत होने के साथ ही राजस्व सेवाओं में पारदर्शिता और कार्यप्रणाली में सुगमता आएगी। नागरिक ई-भूलेख पोर्टल https://ebhulekh.uk.gov.in/ पर जाकर इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Related posts

Uttarakhand: प्रदेश में खुलेंगे 10 निजी विश्वविद्यालय, तीन नए Medical Colleges, सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी सरकार

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-वीगन डाईट को बढ़ावा देने और पशुवध प्रवृत्ति को रोकने के उद्देश्य से एम्स ऋषिकेश के काॅलेज ऑफ नर्सिंग में मूवी स्क्रीनिंग का आयोजन।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-जिलाधिकारी ने कवर्ड शॉपिंग स्ट्रीट में नगरपालिका की भूमि पर किये गये अतिक्रमण को लेकर अपने समक्ष करवाया चालान।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights