khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

दावा:टिहरी गढ़वाल खुले में शौच मुक्त होने की दिशा में अग्रसर, निजी एवं सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण जारी

टिहरी गढ़वाल खुले में शौच मुक्त होने की दिशा में अग्रसर, निजी एवं सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण जारी*

जनपद टिहरी गढ़वाल में स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वजल विभाग के सहयोग से विभिन्न विकासखंडों में निजी एवं सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य खुले में शौच की प्रथा को समाप्त करना, ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण सुनिश्चित करना है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल को निजी शौचालय निर्माण के लिए कुल 371 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 157 निजी शौचालयों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इसी प्रकार सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए निर्धारित 20 के लक्ष्य के सापेक्ष 12 सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। शेष शौचालयों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

परियोजना निदेशक स्वजल ज्योति ने बताया कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता सुविधाओं का विस्तार करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शेष निजी एवं सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए संबंधित स्तरों पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से आगे बढ़ाएं तथा पात्र परिवारों को निजी शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करने के साथ ही सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जनसहभागिता के माध्यम से ही खुले में शौच की प्रथा को समाप्त करने और स्वच्छता के प्रति स्थायी व्यवहार विकसित करने के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

जनपद प्रशासन का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ाकर लोगों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और जीवन स्तर में सुधार लाया जाए। “स्वच्छता की ओर, हमारा एक कदम और” के संकल्प के साथ टिहरी गढ़वाल को खुले में शौच मुक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

Uttarakhand में वाहन टैक्स संशोधन के लिए फार्मूला तय करने में देरी, कई सालों तक मालवाहकों और सवारी वाहनों का Tax नहीं बढ़ा सका।

khabaruttrakhand

जनता मिलन कार्यक्रम:- 37 शिकायतें/अनुरोध पत्र किये गए दर्ज, अधिकांश शिकायतें पुनर्वास, पेयजल, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, वन आदि विभागों से रही संबंधित।

khabaruttrakhand

Chamoli ऐतिहासिक शीतकालीन Char Dham Yatra की तैयारी कर रहा है, प्रतिनिधिमंडल ने सात दिवसीय तीर्थयात्रा के लिए निमंत्रण देने के लिए CM Dhami से मुलाकात की

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights