khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, ईवीएम एवं वीवीपैट जागरूकता अभियान की तैयारी पूरी* ‎ ‎*18 नवम्बर से जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में शुरू होगा प्रदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम।

*विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, ईवीएम एवं वीवीपैट जागरूकता अभियान की तैयारी पूरी*
‎
‎*18 नवम्बर से जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में शुरू होगा प्रदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम*
‎
‎ आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद में ईवीएम एवं वीवीपैट के उपयोग को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इस संबंध में आज संबंधित कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।

अभियान के तहत जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में 18 नवम्बर, 2026 से ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन (डेमोंस्ट्रेशन) शुरू किया जाएगा।
‎
‎जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, नई टिहरी में एक ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर (ईडीसी) स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी/उप जिलाधिकारी कार्यालय में एक-एक ईडीसी स्थापित किया जाएगा। ये केंद्र घनसाली, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर, प्रतापनगर, टिहरी एवं धनोल्टी विधानसभा क्षेत्रों में संचालित होंगे।
‎
‎मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो-दो मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन (एमडीवी) तैनात की जाएंगी। इस प्रकार जनपद में कुल 12 मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। ये वैन 18 नवम्बर से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण शुरू करेंगी।
‎
‎मोबाइल वैन के माध्यम से घनसाली विधानसभा क्षेत्र के 161, देवप्रयाग के 152, नरेंद्रनगर के 162, प्रतापनगर के 147, टिहरी के 149 तथा धनोल्टी के 192 मतदान स्थलों को कम से कम एक बार कवर किया जाएगा।
‎
‎निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन द्वारा घनसाली विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान स्थलों को 18 दिसम्बर, देवप्रयाग को 24 दिसम्बर, नरेंद्रनगर को 17 दिसम्बर, प्रतापनगर को 09 दिसम्बर, टिहरी को 17 दिसम्बर तथा धनोल्टी को 17 दिसम्बर, 2026 तक कवर करने का लक्ष्य रखा गया है।
‎
‎मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन का विधानसभा क्षेत्रवार तैयार रूट चार्ट जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल की वेबसाइट tehri.nic.in पर सर्वसाधारण के अवलोकनार्थ उपलब्ध है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी। इच्छुक मतदाता अपने जिला/उप जिला मुख्यालय अथवा रूट चार्ट के अनुसार निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकते हैं।
‎
‎अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 01376-1950 अथवा 01376-232164 पर संपर्क किया जा सकता है।
‎

Related posts

दुःखद खबर:- घनसाली क्षेत्र में युवा शिक्षक की मौत की खबर से पूरा क्षेत्र गमगीन।

khabaruttrakhand

NI Act वारंटी निवासी ग्राम मलेथा घनसाली को बस अड्डा घनसाली से किया गया गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

फोरेंसिक साइंस के गूढ़ रहस्यों से रूबरू हुए नर्सिंग विद्यार्थी; एम्स ऋषिकेश के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में फोरेंसिक नर्सिंग विषय पर संगोष्ठी।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights