khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

टिहरी झील से जुड़े क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार के लिए बनेगा मास्टर प्लान।

टिहरी झील से जुड़े क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार के लिए बनेगा मास्टर प्लान*
‎
‎*जिलाधिकारी ने पुराने राजस्व अभिलेखों का परीक्षण कर भूमि का खसरेवार विवरण तैयार करने के दिए निर्देश*
‎
‎*सूचना/टिहरी/18 नवम्बर, 2026;* जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में टिहरी झील मास्टर प्लान के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में टिहरी झील से जुड़े गांवों एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर विकसित करने को लेकर चर्चा की गई।
‎
‎जिलाधिकारी ने कहा कि टिहरी झील में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। झील से जुड़े क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को सुनियोजित ढंग से विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके तहत पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं के विकास, साहसिक पर्यटन गतिविधियों के विस्तार तथा स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग की संभावनाओं को शामिल किया जाए।
‎
‎उन्होंने निर्देश दिए कि टिहरी झील से जुड़े क्षेत्रों में उपलब्ध भूमि का राजस्व विभाग, टीएचडीसी, पर्यटन विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग संयुक्त रूप से सर्वेक्षण एवं सत्यापन करें। भूमि का खसरेवार विवरण जुटाने के साथ ही पुराने राजस्व अभिलेखों का भी परीक्षण किया जाए, ताकि भूमि के स्वामित्व एवं उसकी वास्तविक स्थिति की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध हो सके।
‎
‎जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि की सटीक जानकारी प्राप्त होने के बाद शासन को प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने उपलब्ध भूमि को उसकी श्रेणी के अनुसार अलग-अलग प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए, ताकि पर्यटन विकास की कार्ययोजना तैयार करते समय भूमि की वास्तविक स्थिति का स्पष्ट आकलन किया जा सके।
‎
‎इस अवसर पर टीएचडीसी के महाप्रबंधक विजय सहगल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी एसएस राणा, अधिशासी अभियंता पुनर्वास शक्ति प्रसाद चमोली, तहसीलदार टिहरी धीरज राणा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
‎

Related posts

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अन्तर्गत चालक/परिचालकों के स्वास्थ्य जाँच हेतु आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर।

khabaruttrakhand

अच्छी खबर:- जौनसार बाबर की दो बालिकाओं का उत्तराखंड अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन।

khabaruttrakhand

विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित किया गया विधिक जन जागरूकता शिविर।‘‘

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights