khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलदिन की कहानीदेहरादूनविशेष कवर

अच्छी खबर:- जौनसार बाबर की दो बालिकाओं का उत्तराखंड अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन।

रिपोर्ट:- महेन्द्र तोमर
जौनसार बाबर की दो बालिकाओं का उत्तराखंड अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन।
जौनसार की अंकिता शाह व जिज्ञासा का चयन उत्तराखण्ड की अंडर 19 क्रिकेट मे चयन यह मूल रूप से जौनसार की रहने वाली है अंकिता मूल रूप से इंद्रोली व जिज्ञासा तोमर कुईथा गांव की निवासी हैं।

वर्तमान में बाढ़वाला स्थित रेनबो चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज में कोच निशांत पंवार के मार्गदर्शन में क्रिकेट का अभ्यास करती हैं। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी दोनों ने अंडर-19 क्रिकेट टीम में खेलते हुए मध्य प्रदेश को फाइनल मुकाबले में हराकर उत्तराखंड को ऑल इंडिया वनडे ट्रॉफी जताई थी।

उत्तराखंड क्रिकेट के इतिहास में पहली बार कोई टीम BCCI की किसी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले को जीती थी।

अंकिता शाह शीर्ष कर्म की बल्लेबाज व ऑफ स्पिन बॉलर हैं, जिज्ञासा तोमर तेज गति की गेंदबाज हैं आवश्यकता पड़ने पर अच्छी बल्लेबाजी भी करती हैं।
अभी दोनों खिलाड़ी उत्तराखंड अंडर-19 टीम के कैंप का हिस्सा है व बंगाल के साथ अभ्यास मैच खेल रहे हैं।
इसके बाद अक्टूबर माह की शरुआत में अहमदाबाद में होने वाली टी 20 ट्रॉफी में प्रतिभाग करेंगी। जौनसार क्षेत्र मे खुशी की लहर दोनों बेटियों ने किया जौनसार क्षेत्र का नाम रोशन

Related posts

Uttarakhand Cabinet: PM आवास के लाभार्थियों पर सरकार मेहरबान, अब देना होगा कम पैसा…जानें और क्या फायदे

cradmin

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश राणा, जिला प्रशासन और राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण।

khabaruttrakhand

Chamoli में Heavy snowfall, तापमान शून्य से 10 Degrees Celsius नीचे चला गया, Niti और Malari घाटियों में झरने और झरने जम गए

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights