khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवर

विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित किया गया विधिक जन जागरूकता शिविर।‘‘

विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित किया गया विधिक जन जागरूकता शिविर।‘‘

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में शुक्रवार को भागीरथी विद्या सरोवर पब्लिक स्कूल, चैखल्याचक, नई टिहरी में विधिक जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सभी अतिथियों व विद्यालय प्रबन्धन द्वारा वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत उक्त स्थल पर वृक्षारोपण भी किया गया।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलोक राम त्रिपाठी ने बताया कि मा. उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर विधिक जन जागरूकता शिविर आयोजित किया जा रहा है।
वहीं उन्होंने विश्व जनसंख्या दिवस के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा नोटिफिकेशन राहवीर योजना के बारे में व अन्य कई महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी प्रदान की गई।

रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मिंया द्वारा शिविर में उपस्थित उक्त स्कूल के छात्र/छात्राओं व उपस्थित समस्त जन को कई महत्वपूर्ण कानूनी विषयों व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली के बारे जानकारी प्रदान की गई।

थाना पुलिस नई टिहरी के सब इन्स्पेक्टर धनराज सिंह बिष्ट के द्वारा साइबर क्राइम, महिलाओं से सम्बन्धित कानूनों व मोटर अधिनियम के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य विमलेश नौटियाल द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विचार व्यक्त किये गए। उन्होंने कहा ऐसे आयोजन लगातार होने चाहिए जिससे समाज मे फैली विषमताएं समाप्त हो सके।

इस अवसर पर स्कूल के समस्त छात्र/छात्राएं, पराविधिक स्वयंसेवी अरूण कुमार, रीता, मयंक भट्ट, संगीता नकोटी, संगीता रावत, राकेश उनियाल, असलम बेग, आशा धनोला तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

Uttarakhand: फरवरी के आखिर तक PM Modi की प्रदेश में हो सकतीं तीन जनसभाएं, ये है पार्टी की रणनीति

cradmin

ब्रेकिंग:-कॉर्बेट जिप्सी बैलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को मरचूला में सौंपा ज्ञापन।

khabaruttrakhand

नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत लालपानी में निर्माणाधीन ट्रेंचिंग ग्राउंड प्लांट का शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा किया गया निरीक्षण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights