khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवर

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अन्तर्गत चालक/परिचालकों के स्वास्थ्य जाँच हेतु आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अन्तर्गत चालक/परिचालकों के स्वास्थ्य जाँच हेतु आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर।‘‘

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन मंे गुरूवार को टैक्सी यूनियन चंबा के समीप परिवहन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में चालक/परिचालकों के स्वास्थ्य की जाँच हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

वहीं इस शिविर में विभिन्न चालक/परिचालकों का नेत्र जांच, बीपी, शुगर एवं सामान्य जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयाँ वितरित की गई।

इस मौके पर एसीएमओ एल.डी. सेमवाल ने बताया कि वाहन संचालन हेतु चालकों का स्वस्थ एवं दक्ष होना अति आवश्यक है।

एआरटीओ सत्येंद्र राज ने यातायात के नियमों से अवगत कराते हुए कहा कि अपने वाहन में ओवर लोडिंग न करें, ओवर स्पीडिंग न करे, गति सीमा का पालन करें, गलत ढंग से ओवरटेक न करें, शराब पीकर वाहन न चलायें, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, चौपहिया वाहन में सभी सवार सीट बेल्ट अवश्य लगायें, दोपहिया वाहन में दोनों सवारी हेलमेट पहनें।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग से नेत्र चिकित्सक डॉ. डी.एस. रावत, जनरल फ़िशियन डॉ. प्रतिष्ठा बड़ोनी एवं सरिता कैंटूरा, परिवहन विभाग से परिवहन अधिकारी महावीर सिंह, शैलेन्द्र बिष्ट, अनंत राम, विपिन, सुशील आदि अन्य मौजूद रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-करंट फैलने से चमोली में हुई दर्दनाक घटना के 6 घायलों का इलाज एम्स में, घायलों को अगले 12 घन्टे तक वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम की निगरानी में रखा जाएगा।

khabaruttrakhand

अतिक्रमण पर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश:- जिलाधिकारी व एसडीएम को हाईकोर्ट ने दिए सख्त निर्देश, भूमि में अवैध काबिज लोगों को हटाये तुरंत ।

khabaruttrakhand

आमजन की पीड़ा:-यहां 5 महीनो से जिला अस्पताल में डॉक्टर ना होने से हायर सेंटर रेफेर किये जा रहे मरीज।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights