khabaruttrakhand
उत्तरकाशी

कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय उत्तरकाशी में कार्यक्रम आयोजित

Subhash badoni उतरकाशी

*कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय उत्तरकाशी में कार्यक्रम आयोजित*

कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के सुअवसर पर आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय उत्तरकाशी में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शहर कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी के अध्यक्ष दिनेश गौड़ की अध्यक्षता में प्रातः 11 बजे से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। सर्वप्रथम पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के विशाल ध्वज को फहराया गया तथा वन्दे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और इसके पश्चात वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की स्थापना के संबंध में अपने विचार रखे।
शहर अध्यक्ष दिनेश गौड़ एवम जिला उपाध्यक्ष विजेन्द्र नौटियाल एवम शीशपाल पोखरियाल द्वारा कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के कार्य कर्त्ताओं के संघर्ष और बलिदान के बारे में बताया गया।
इस संबंध में बोलते हुए दिनेश गौड़ ने कहा कि जब वे बहुत छोटे थे तब आज ही के दिन 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की गरिमामय उपस्थिति में कांग्रेस के शताब्दी समारोह में उन्हें अपनी माता जी श्रीमती प्रभावती गौड़ जी के साथ दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिला था जहां कांग्रेस पार्टी के इतिहास और स्वतंत्रता के लिए पार्टी के कार्यकर्त्ताओं के लंबे संघर्ष और उनके बलिदानो के संबंध में पार्टी के बड़े नेताओं के संस्मरण सुनने को मिले।

वहीं से मुझे कांग्रेस पार्टी से जुड़ने और पार्टी की नीतियों पर चलने की प्रेरणा मिली।

उस पूरे कार्यक्रम का संचालन अल्मोड़ा के तत्कालीन युवा संसद एवम सेवादल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री हरीश रावत जी ने किया था।

विजेंद्र नौटियाल ने भी पार्टी की स्थापना और नीतियों पर प्रकाश डाला।

वहीं अन्य वक्ताओं में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना नौटियाल, पालिका सभासद श्रीमती सविता भट्ट,अजित गुसाईं,महावीर चौहान,मनोज शाह, युवा कांग्रेस के महामंत्री श्री गोपाल भंडारी, महामंत्री गौरव उनियाल द्वारा भी कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डाला गया।

अंत मे पार्टी कार्यकर्त्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण भी किया गया।
आज के कार्यक्रम में पूर्व शहर अध्यक्ष विजय सेमवाल, श्रीमती कमली भंडारी,सेवादल के जशपाल पंवार, महाजन चौहान, भगवान सिंह,कोषाध्यक्ष हरीश राणा, शहर युवा अध्यक्ष संतोष कुमार, युवा नेता रविन्द्र पंवार,वेद प्रकाश व्यास, प्रकाश कुमार, शेरखान, भारत सिंह,विवेक आदि अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-12 अक्टूबर को मनाया जाता है यह दिवस, इन रोगों के बारे में जागरुकता बढ़ाने पर देता है जोर । अत्यंत पीड़ादायक व गंभीर किस्म की इस बीमारी से मरीजों को निजात दिलाने के लिए एम्स-ऋषिकेश के आंतरिक चिकित्सा विभाग में आधे दशक से अधिक समय से स्पेशलिटी क्लिनिक की जा रही है संचालित।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक पहुँचें चिन्यालीसौड,भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

khabaruttrakhand

Allahabad HC RO/ARO 2021: भारतीय संविधान सभा की इन सात महत्वपूर्ण समितियों का किसे बनाया गया था अध्यक्ष, एआरओ भर्ती के एग्जाम में आ सकते हैं इनसे जुड़े सवाल

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights