khabaruttrakhand
उत्तरकाशी

ब्रेकिंग:-बर्फवारी से ढका पूरा उत्तरकाशी जनपद का पहाड़ी क्षेत्र

बर्फवारी से ढका पूरा उत्तरकाशी जनपद का पहाड़ी क्षेत्र /सुभाष बडोनी/उत्तरकाशी.
उत्तरकाशी में कई दिनों से हो रही बारिश व बर्फबारी के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर बर्फवारी देखने को मिल रही हैं. व् निचले क्षेत्रों में बारिश का कहर देखने को मिल रहा हैं.लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.

बर्फबारी के चलते गंगोत्री हाईवे गंगनानी, सुक्की टॉप से गंगोत्री तक जगह-जगह बंद है।

जबकि यमुनोत्री हाईवे हनुमान चट्टी तथा राड़ी टॉप में बर्फबारी के कारण बंद हो गया है.बर्फबारी के कारण आसपास के गांव में पैदल रास्ते भी बंद हो चुके हैं।

इसके चलते लोगों को भारी परेशानी  उठानी पड़ रही है.

बारिश व बर्फबारी के कारण एक हजार फीट तक की ऊंचाई पर बसे गांव जहां बर्फ से ढक गए हैं. वहीं बर्फबारी के चलते गंगोत्री हाईवे गंगनानी सुक्की टॉप, हर्षिल व् धराली जो मार्ग बंद थे. बीआरओ द्वारा मार्ग खोल दिया गया हैं. व भैरव घाटी से गंगोत्री अभी पूरी तरह बंद है.

Related posts

ब्रेकिंग:-उप जिलाधिकारी द्वारा अंग्रेजी शराब की दुकान का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।जाने पूरी खबर।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- जिलाधिकारी उत्तरकाशी हुए इस यात्रा मार्ग पर सख्त, दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत एक आदेश हुआ जारी, जाने क्या कुछ बदला अब।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights