khabaruttrakhand
नैनीताल

ब्रेकिंग:-रोड नही तो बोट नही को लेकर क्षेत्रवासियों ने जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन

क्षेत्र वासियों ने ठाना है रोड नही तो बोट नही को लेकर जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन।

रिपोर्ट ललित जोशी सहयोगी धर्मा चंदेल।

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में स्नोभूय वार्ड सभासद पुष्कर बोरा,ने एक पत्र जिला निर्वाचन व जिला अधिकारी नैनीताल को पत्र भेजकर माँग की है रोड नही तो बोट नहीं
यहाँ बता दे सामाजिक कार्यकर्ता खुशाल सिंह रावत व स्नोभूय वार्ड सभासद पुष्कर बोरा के नेतृत्व में क्षेत्र वासियों ने अक्टूबर माह में हुई जल प्रलय आपदा के कारण आल्मा काटेज बिड़ला मार्ग पूरी तरह धराशायी हो गया।
जिसके चलते क्षेत्र वासियों ने अपने क्षेत्र से आंदोलन का बिगुल फुक दिया है। आज दर्जनों क्षेत्र वासियों ने रोड नही तो बोट नही , क्षेत्र वासियों ने ठाना है बोट देने नही जाना है।

यहां क्षेत्र वासियों का कहना है इस मार्ग को बनाने के लिए अभी अपने घर से इस लड़ाई को सड़कों पर उतारा है।
अगर शासन प्रशासन द्वारा सड़क निर्माण कार्य शीघ्र नही किया गया तो आमरण अनशन , से लेकर किसी भी आंदोलन करने के लिए तैयार रहेगें।
अभी तक मार्ग का निर्माण नही हुआ है। इस खबर को प्रमुखता से दो जनवरी को मीडिया के माध्यम से दर्शकों व पाठकों को भी अवगत कराया था।

खुशाल सिंह रावत ने कहा यहाँ कोई भी राजनीतिक दलों के जनप्रतिधियों ने इस मार्ग का निरीक्षण तक नही किया।
उन्होंने कहा अभी इस मार्ग से दो पहिया वाहन जा रहें ।
उनको भी अब इस मार्ग से जाने के लिए सोचना पड़ेगा।

अगर भविष्य में यह मार्ग निमार्ण जल्दी नहीं बना तो आवसीय परिवारो पर खतरा मंडरा सकता है।
कभी भी कोई बहुत बड़ी जनहानि का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

दो जनवरी को धरना प्रदर्शन करने वालों में बीरेंद्र बिष्ट, रमेश चन्द्र, चन्द्र प्रकाश, हरीश बिष्ट, पंकज, मदन बोरा,निर्मल तिवारी, चन्दन बोरा , गोपाल बोरा, गिरीश बिष्ट , समेत दर्जनों क्षेत्र वासी मौजूद रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-नशा मुक्ति भारत अभियान द्वारा स्थानीय लोगों व स्कूली बच्चों को नशा न करने के लिये के टिप्स दिये।

khabaruttrakhand

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर जिला विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा अतिक्रमण को किया ध्वस्त।

khabaruttrakhand

यहाँ मुख्यमंत्री द्वारा नशा मुक्त उत्तराखण्ड़ के लिए नशा मुक्ति केंद्र खोले जाने के निर्णय पर अधिकारियों द्वारा किया गया निरीक्षण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights