khabaruttrakhand
नैनीताल

स्वीप नैनीताल डॉ हिमांशु पांडे ने मतदाता जागरूकता के लिये उठाये बिशेष प्रयास

स्वीप नैनीताल डॉ हिमांशु पांडे ने मतदाता जागरूकता के लिये उठाये बिशेष प्रयास।

रिपोर्ट । ललित जोशी ।

नैनीताल। जनपद नैनीताल के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ हिमांशु पांडे ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप नैनीताल द्वारा विभिन्न रचनात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। युवाओं एवं महिलाओं को विशेष रूप से जागरूक किए जाने के उद्देश्य से विद्यालयों के माध्यम से निर्वाचन साक्षरता क्लब एवं चुनाव पाठशाला का गठन किया गया है।

ई एल सी क्लब के अन्तर्गत हल्द्वानी ब्लॉक की विभिन्न गतिविधियों को डॉo हिमांशु पांडे द्वारा संपादित कर एक ई बुलेटिन पत्रिका के रूप में संकलित किया गया है।

स्वीप टीम के जिला समन्वयक सुरेश अधिकारी ने ई एल सी बुलेटिन के संयुक्ताअंक का ऑनलाइन विमोचन करते हुए इसे एक अनुकरणीय प्रयास बताया।

ई एल सी बुलेटिन के सम्पादक डॉo हिमांशु पांडे ने बताया कि विद्यालयों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की गतिविधियों के संचालन में नोडल अधिकारी के रूप में विभिन्न प्रधानाचार्य आशीष शर्मा, जी एस सेंगर, रमेश चंद्र तिवारी, डॉ भारती नारायण भट्ट, कौस्तुभआनंद लोहनी, कृष्णानंद जोशी, नवीन चंद्र पुजारी, देवकी आर्य, संतोष जोशी, नवीन चंद्र आर्य, सविता श्रीवास्तव, के आर भारद्वाज, पी एल सांगरी, दीपा टम्टा सहित निर्वाचन साक्षरता क्लब प्रभारियों के रूप में शिक्षकों सुनीता बिष्ट, संगीता आर्य, मोनिका तिवारी, बीना फुलेरा, नरेंद्र सिंह, नीलम बिष्ट आदि द्वारा सराहनीय योगदान दिया जा रहा है।

ई बुलेटिन को तैयार करने मे गौरी शंकर कांडपाल, के बी उपाध्याय, श्रीमती सीमा, कमलेश रावत आदि द्वारा भी योगदान दिया गया।

Related posts

ब्रेकिंग:-श्री नन्दा देवी महोत्सव का केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया शुभारंभ।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपाईयों ने ओखलकांडा में निकाली पदयात्रा ,गिनाई उपलब्धियां ।

khabaruttrakhand

एसएसपी प्रहलाद नारायण ने पुलिस लाईन नैनीताल में परेड लेकर किया पुलिस कर्मियों की दक्षता का किया आंकलन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights