khabaruttrakhand
टिहरी गढ़वालराजनीतिक

ब्रेकिंग:-जनपद टिहरी पुलिस को मिले 04 हाईवे पेट्रोल वाहन। एसएसपी टिहरी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जनपद टिहरी पुलिस को मिले 04 हाईवे पेट्रोल वाहन।
एसएसपी टिहरी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,आकस्मिक स्थिति मे होगी त्वरित कार्यवाही।

पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड से जनपद पुलिस को प्राप्त 04 हाईवे पेट्रोल/हाईवे ट्रैफिक पैट्रोल स्कॉर्पियो वाहनों को आज दिनांक  को पुलिस कार्यालय, नई टिहरी में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत नवनीत सिंह भुल्लर,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर उनके निर्धारित मार्गों पर रवाना किया गया।

इस अवसर पर एस0एस0पी0 टिहरी द्वारा हाईवे पेट्रोल/हाईवे ट्रैफिक पैट्रोल के कार्यों तथा उनके निर्धारित मार्गों के बारे में पत्रकार वार्ता में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि हाईवे पेट्रोल/हाईवे ट्रैफिक पैट्रोल 02 शिफ्ट में कार्य करेंगी तथा जनता की सुविधा हेतु 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। राजमार्गो/अन्य मार्गों पर किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना, अपराध तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में इन वाहनों के 24 घंटे हाईवे पर नियुक्त होने पर पुलिस के रिस्पांस टाइम में भी कमी आएगी, जिससे जनपद पुलिस के कार्यों में गुणात्मक वृद्धि होगी तथा जनता लाभान्वित होगी।
साथ ही यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही भी अमल मे लायी जायेगी।
जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैफिक समस्या को लेकर वाहनों की उपलब्धता कम होने के कारण हाईवे पेट्रोल में नियुक्त 04 वाहनों में से 02 वाहन पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैफिक समस्या संबंधी अतिरिक्त कार्य भी करेंगे।

इस अवसर पर जनपद के पुलिस अधिकारियों में सर्व श्री राजन सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक), महेश चंद बिंजोला (क्षेत्राधिकारी टिहरी), सुरेंद्र प्रसाद बलूनी (क्षेत्राधिकारी सदर) एवं श्रीमती अस्मिता मंमगाई (क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/यातायात) उपस्थित रहे।

हाईवे पेट्रोल/हाईवे ट्रैफिक पैट्रोल में नियुक्त वाहनों के मार्गों का विवरण:-

1:- हाईवे पेट्रोल प्रथम:- थाना मुनिकीरेती से थाना कीर्तिनगर क्षेत्र।
2:- हाईवे पेट्रोल द्वितीय:- थाना मुनिकीरेती से थाना चम्बा क्षेत्र।
3:- हाईवे ट्रैफिक पेट्रोल प्रथम:-थाना कैम्पटी एवं थाना थत्यूड़ क्षेत्र।
4:- हाईवे ट्रैफिक पेट्रोल द्वितीय:- थाना चम्बा से थाना टिहरी क्षेत्र।

Related posts

सरोवर नगरी नैनीताल में 23वां उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया।

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी की 03 विधान सभाओं में तैनात 233 वेब कास्टिंग कार्मिकों द्वारा लिया गया प्रशिक्षण।

khabaruttrakhand

Breaking New Launched Bike ;हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में पेश की नई करिज़्मा बाइक। #Karizma210

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights