khabaruttrakhand
उत्तरकाशी

ब्रेकिंग:-महा शिवरात्रि में शिव की बारात में झूमे जनपदवासी

महा शिवरात्रि में शिव की बारात में झूमे जनपदवासी।

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी उत्तरकाशी

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव बारात में गंगा घाटी व यमुना घाटी की संस्कृति की झलक देखने को मिली।
शिव बारात की झांकिया में बड़ी संख्या जनपदवासी बारात मेहमान बन कर झूमते नजर आए।
विश्वनाथ नगरी उत्तरकाशी महाशिवरात्रि के पर्व पर भोले के जयकारों और भोले की भक्ति से जुड़े गीतों से गुंजयमान रही। रामलीला मैदान से शिव-पर्वती की बारात की झांकी शुरू हुई।

इसके बाद बारात की झांकी रामलीला मैदान से होते हुए विश्वनाथ चौक, कमलाराम चौक, हनुमान चौक, बस अड्डा, भटवाड़ी रोड, कलक्ट्रेट चौक होते हुए विश्वनाथ मंदिर में पहुंची।

शिव बारात में लदाड़ी गांव, मांडो गांव, संग्राली, पाटा, बजियालगांव की महिलाएं अपने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं उन्होंने रांसो व तांदी नृत्य की प्रस्तुति दी।
मुंबई से आई बॉलीवुड सिंगर सुदाक्षणा दीक्षित भी शिव बारात की इस झांकी में शामिल हुई।

Related posts

बिग ब्रेकिंग:- उत्तराखंड में आरटीई से प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश की व्यवस्था बदलने जा रही सरकार, जाने नए प्रावधान ।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-ऋषिकेश अखिल भारतीय संत समिति एवं विरक्त वैष्णव मंडल समिति , तीर्थ नगरी ऋषिकेश तपोवन में गायों की निर्मम हत्या, भू माफिया एवम तपोवन क्षेत्र में खोली जा रही शराब की दुकानों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को देंगे ज्ञापन।

khabaruttrakhand

राष्ट्रीय हिंदू संघ उत्तराखंड की गौ संरक्षिका खुशी नौटियाल को कैबिनेट मंत्री द्वारा मिला सम्मान पत्र एवं प्रोत्साहन राशि।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights