khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारनैनीताल

ब्रेकिंगः-वरिष्ठ पत्रकार कंचन के भाई नीरज वर्मा का निधन । पत्रकारों ने किया शोक व्यक्त।

वरिष्ठ पत्रकार कंचन के भाई नीरज वर्मा का निधन । पत्रकारों ने किया शोक व्यक्त।

रिपोर्ट । ललित जोशी ।

नैनीताल। वरिष्ठ पत्रकार व एन यू जे आई के जिला उपाध्यक्ष कंचन वर्मा के भाई 45 वर्षीय नीरज वर्मा का सुबह ह्र्दयगति रुकने से निधन हो गया। जिससे उनके परिवार में शोक की लहर छा गई।
नीरज वर्मा अपने पत्नी पूजा वर्मा व बच्चे अथर्व व अराध्य वर्मा को रोता बिलखता छोड़ गए।

उनकी मल्लीताल स्थित बीच बाजार में सुनार की दुकान है वह सुबह दुकान में आए जिसके बाद अचानक उनकी ह्र्दयगति रुक गई। जिस पर परिजनों द्वारा उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जिनका मंगलवार को नगर समीप पाइंस स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पत्रकार कंचन वर्मा के भाई के निधन से नगर के समस्त पत्रकारों में भी शोक की लहर की दौड़ पड़ी।
जिस पर एन्यूजेआई के समस्त पत्रकारो ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया।
वही व्यापार मंडल के सदस्यों ने भी शोक व्यक्त किया।

Related posts

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सिमुलेशन और गेमिफिकेशन से आसान होगी कठिन विषयों की पढ़ाई।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-पारदर्शी व गुणवत्ता के साथ अधिकारी कार्य करें। धीराज गर्ब्याल ।

khabaruttrakhand

लोक सभा निर्वाचन-2024 “मतगणना” के दृष्टिगत 4 जून 2024 के लिए जान लें इस शहर का ट्रैफिक प्लान।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights