khabaruttrakhand
टिहरी गढ़वालस्वास्थ्य

स्कूली छात्र-छात्राओ के लिए निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन।

घनसाली/बेलेश्वर


स्कूली छात्र-छात्राओ के लिए निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन।
केराराम सोसिएटी द्वारा संचालित केराराम ब्रिलिएंट माइंड स्कूल बेलेश्वर में स्कूली छात्र-छात्राओ के लिए निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन परिसर डॉ शालिनी एवं फार्माशिष्ट शैलेंद्र उनियाल द्वारा किया गया।
आपकी जानकारी के लिए बताते चले की यह कार्यक्रम होम्योपैथिक चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड द्वारा संचालित है।
इस निशुल्क शिविर में 30 स्कूली छात्र-छात्राओ स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं होम्योपैथिक दवाइयां तथा फल भी वितरित किये गए ।
इस अवसर पर डॉ शालिनी द्वारा बच्चों को पोषण एवं स्वच्छता की जानकारी भी दी गई ।
डॉ शालिनी ने बच्चों के परीक्षण उपरान्त बताया कि बच्चों में ज्यादातर पोषण की कमी जैसे कैल्शियम आयरन इत्यादि की कमी देखने को मिली साथ ही साथ कान की समस्या भी देखने को मिली ।
उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को मस्सों की समस्या , अन्य कमजोरी तथा कान दर्द की समस्या है वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर के होम्योपैथिक विभाग में आकर अपना पूर्ण इलाज करा सकते हैं।
डॉक्टर शालिनी ने सभी अभिभावकों को सन्देश में निवेदन करते हुए कहा कि बच्चों में अधिकतर कैल्शियम आयरन की कमी देखने को मिल रही है एवं कान की समस्या भी देखने को मिल रही है इसलिए वह कभी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर के होम्योपैथिक विभाग में आकर अपने बच्चों का पूर्ण इलाज करा सकते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि होम्योपैथिक हम सब के लिए आसान एवं कारगर होगी।

Related posts

‘मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सरस मेला 2025 का किया शुभारंभ।” “दस दिवसीय सरस आजीविका मेला- 2025 का हुआ शानदार आगाज।”

khabaruttrakhand

गुरुवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास कार्यक्रमों महात्मा गांधी नरेगा एवं विकास संगठनों से कन्वर्जेंस सम्बन्धी विभागों के साथ की गई समीक्षा बैठक।

khabaruttrakhand

उत्तराखण्ड क्रांन्ति दल के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत त्रिवेन्द्र सिंह पंवार का उनके परिजनों ने मृत्यु उपरांत एम्स, ऋषिकेश में नेत्रदान कराया।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights