khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

मौसम सुहावना हुआ तो जमकर देखने को मिली यहाँ मेले में रौनक।

स्थान। नैनीताल।
मौसम सुहावना हुआ तो जमकर देखने को मिली मेले में रौनक।

रिपोर्ट । ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास मौसम आज सुहावना होने से नन्दा सुनन्दा महोत्सव मेले में भीड़ भाड़ देखी गईं। यहाँ बता तीन दिन से लगातार मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया था।

जो मेले में दुकान व झूला लगाने वाले दुकानदार व स्थानीय लोगों के व्यापारी भी चिंता करने लग गए थे। आज सुबह से ही नैनीताल व उसके आसपास समेत पूरे जनपद नैनीताल में मौसम सुहावना हुआ तो नैना देवी मंदिर व मेले में भीड़ दिखाई दी ।

लोगों ने जहाँ जमकर खरीदारी की वही छोटे छोटे बच्चों से लेकर युवा एवं बुजुर्गों ने झूला एवं पकोड़ी , जलेबी , व अन्य खाने वाली चीजों का भरपूर मात्रा में मजे लिए और स्वाद का आनंद लिया इस बार महिलाओं ने भी दुकान आदि खोलने में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है।

मंदिर में नन्दा सुनन्दा महोत्सव के दौरान भजन सुंदर कांड, हवन, साथ पंच आरती , एवं रात्री देवी पूजा कार्यक्रम जारी है।
आज मौसम सुहावना होने से व्यापारी वर्ग के साथ साथ स्थानीय लोगों ने भी बड़ी राहत की सांस ली।

Related posts

Investor Summit: खास होगा खाना…PM Modi और उद्योगपतियों की फूड हैबिट के हिसाब से तैयार होंगे व्यंजन

khabaruttrakhand

प्रतापनगर राजमहल में संस्कृति और विज्ञान का संगम, टिहरी झील महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-नव सांस्कृतिक सत्संग समिति में पांच मार्च को मचेगी होली की धूम।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights