khabaruttrakhand
नैनीतालराजनीतिक

ब्रेकिंगः-मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में हुई वीडियो कांफ्रेंस।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में हुई वीडियो कांफ्रेंस।

रिपोर्ट । ललित जोशी ।

नैनीताल । आगामी मानसून अवधि में संभावित आपदाओं के दृष्टिगत जनपद की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में वीसी सम्पन्न हुई। वीसी में कुमाऊ आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा जैसी घटनाओं के न्यूनीकरण के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।

साथ ही आगामी मानसून के दृष्टिगत निर्माणदायी संस्थाओ द्वारा सभी नदी नालों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिससे पानी का जमाव न हो व बीमारी के संक्रमण से बचा जा सके।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जनपद के संवेदनशील, भूस्खलन क्षेत्र को राजस्व व निर्माणदायी संस्थाओं के साथ मिलकर चिन्हित कर लिए गए है।

जनपद में किसी भी प्रकार की आपदा होने पर त्वरित कार्यवाही के लिए जनपद के युवाओं को 12 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे त्वरित स्थल पर पहुँचकर राहत व बचाव कार्य किया जा सके।

उन्होंने बताया कि किसी भी स्थल पर प्रथम रेस्पांडर स्थानीय /ग्रामीण लोग ही होते है इसी के मद्देनजर विभिन्न क्षेत्रों के लोगो को प्रशिक्षित किया जा रहा है ।
जिलाधिकारी ने बताया कि कुमाऊ की सभी गतिविधियों का संचालन जनपद से किया जाता है।

इसी के दृष्टिगत एसडीआरएफ की संख्या बढ़ाए जाने की आवश्यकता है जिससे कुमाऊ के अन्य जिलों में भी आपदा जैसी घटना होने पर त्वरित राहत एवं बचाव का कार्य किया जा सके।

जनपद में आपदा राहत कार्य हेतु विभिन्न निर्माणदायी संस्था के आगणक प्राप्त हुए थे जिन्हें बजट प्राप्ति की कार्यवाही के लिए शासन को प्रेषित कर दिए है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, सीडीओ डॉ संदीप तिवारी, डीएफओ टी आर बीजूलाल, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, सीओ संजीव कुमार, एआरटीओ विमल पांडेय, डी एस ओ मनोज वर्मन, डीडीएमो शैलेश कुमार सहित अन्य लोनिवि जल, विद्युत के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

53वां ‘‘विजय दिवस‘‘ जनपद टिहरी में पूर्ण श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया।

khabaruttrakhand

बड़ी खबर:-यहां के नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को किया हाईकोर्ट ने निलंबित, पालिका अध्यक्ष के प्रशासनिक व वित्तीय शक्तियां होंगी सीज ।

khabaruttrakhand

सेवा पखवाडा:- एम्स ऋषिकेश के यूरोलाॅजी विभाग और नगर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights