khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

विकास खण्ड थौलधार के नवनर्मित कार्यालय भवन कण्डीसौड़ के प्रांगण में बहुउद्‌देशीय शिविर व पूर्व प्रमुख थौलधार का सम्मान कार्यकम का किया गया आयोजन।

टिहरी/ कण्डीसौड दिनांक 03 जनवरी, 2024 बुद्धवार को विकास खण्ड थौलधार के नवनर्मित कार्यालय भवन कण्डीसौड़ के प्रांगण में बहुउद्‌देशीय शिविर व पूर्व प्रमुख थौलधार का सम्मान कार्यकम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार व विधायक प्रतापनगर उपस्थित रहे ।

बहुउद्देशीय शिविर में तीन दर्जन के लगभग शिकायते / मांग पत्र प्राप्त हुये ।

प्राप्त मांग पत्र व शिकयत पत्रो को सम्बन्धित विभागों को प्रेषित किया ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ने कहा की सरकार की मंशा है कि प्रत्येक नागरिक तक बिकास परक योजना पंहुचे जिसके लिए हर सम्भव प्रयास किया जायेगा।

वही उन्होंने कहा कि शिविर में आयी जन समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को तय समय पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इस अवसर पर समाज कल्याण, सैनिक कल्याण, स्वास्थ्य, राजस्व, मत्स्य, पंचायतीराज, कृषि, उद्यान, पशुपालन सहित विभिन्न विभागो के द्वारा स्टॉल लगाकर क्षेत्रीय जनता को विभागीय जानकारी देने के साथ ही सब्सिडी पर कृषि यंत्र, बीज व दवा वितरण किये गये ।

बहुउद्देशीय शिविर में ब्लाक प्रमुख थौलधार प्रभा बिष्ट, प्रतापनगर प्रदीप रमोला, नरेन्द्रनगर राजेन्द्र भण्डारी, पूर्व प्रमुख थौलधार जोत सिंह बिष्ट, खेम सिंह चौहान, बबीता शाह, राजनी सजवाण, मा. मुख्यमंत्री के पीआरओ मुलायम सिंह रावत,

डीईओ बेसिक वीके ढौन्डियाल, खण्ड विकास अधिकारी दुर्गा प्रसाद थपलियाल, तहसीलदार केएस महन्त, ईई एमआई बृजेश गुप्ता, एलडीएम मनीष मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

 

Related posts

जनपद में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सामान्य: जिला पूर्ति अधिकारी।

khabaruttrakhand

जनता मिलन कार्यक्रम में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में दर्ज हुई इतनी शिकायतें।

khabaruttrakhand

Uttarakhand पोषक अनाज के लिए बना Best State, कृषि मंत्री ने PM Modi का किया धन्यवाद

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights