khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारनैनीताल

ब्रेकिंगः-कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रावत ने दूरस्थ क्षेत्रों के निर्माणाधीन कार्यो का किया निरीक्षण।

कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रावत ने दूरस्थ क्षेत्रों के निर्माणाधीन कार्यो का किया निरीक्षण।
रिपोर्ट ललित जोशी ।

सरोवर नगरी नैनीताल जनपद से दूरस्थ क्षेत्रों में कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रावत ने जिला विकास प्राधिकरण के क्षेत्रान्तर्गत रामगढ़, मुक्तेश्वर व शीतलाखेत में निर्मित व निर्माणाधीन लगभग 30 कार्यों का निरीक्षण किया गया ।

जिसमें से मौके पर पाया गया कि 10 संरचनाओं पर अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा है।

इन 10 संरचनाओं के नक्शे को प्राधिकरण से पारित नहीं कराया गया था जिस सम्बन्ध में आयुक्त ने अवैध रूप से बन रहे निर्माण कार्यों पर नियमानुसार सील करने, चालान व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अमल में लाये जाने के निर्देश सचिव, जिला विकास प्राधिकरण को दिए।

मंडल आयुक्त ने निर्देश दिए कि इन 10 संरचनाओं के अतिरिक्त भी जिस किसी व्यक्ति द्वारा नियम विरुद्ध प्राधिकरण के अंतर्गत बिना नक्शे पारित किए व अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा है,संबंधित पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि बाहरी लोगों के द्वारा जो भूमि का क्रय किया उनमे अनुमति ली जा रही है या नहीं।
इसके साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश किये की जिस भी व्यक्ति या समूह द्वारा पहाड़ कटान का कार्य किया जा रहा है ।
उनसे रॉयल्टी जमा कराई जाय। साथ ही बिना अनुमति के सड़क कटान कर रहे सम्बन्धितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाय।

इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, सचिव जिला विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, तहसीलदार नवाजिश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

यहाँ वनाग्नि की घटनाओं में परिस्थितियों का किस तरह समाधान किया जाय, रिस्पांस टाइम कम करने, वनाग्नि को रोकने के लिए जन सहयोग और अन्य प्रभावी उपायों पर आयोजित की गई मॉक ड्रिल।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के एनेस्थिसियोलॉजी विभाग के तत्वावधान में विश्व संज्ञाहरण दिवस मनाया गया।

khabaruttrakhand

जनपद क्षेत्रान्तर्गत मेडिकल कॉलेज हेतु हुआ भूमि का चयन। समिति ने अग्रिम कार्यवाही के दिये निर्देश।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights