khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडस्वास्थ्य

लक्सर (हरिद्वार) की उपजिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया की हालत को लेकर, एम्स ऋषिकेश ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन,

एम्स ऋषिकेश
हेल्थ बुलेटिन
एम्स ऋषिकेश में भर्ती लक्सर (हरिद्वार) की उपजिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया की हालत गंभीर बनी हुई है।
उनका सेचुरेशन लेवल कम होने और सांस लेने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए उन्हें लाईफ सपोर्ट सिस्टम में रखा गया है।

सड़क दुर्घटना के दौरान गंभीररूप से घायल लक्सर हरिद्वार की एसडीएम संगीता कन्नौजिया की हालत चिंताजनक बनी हुई है। दुर्घटना के बाद उपचार के लिए उन्हें बीते रोज मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।
उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि इलाज प्रक्रिया के दौरान बीते रोज एम्स के ट्रॉमा चिकित्सकों ने उनकी विभिन्न जांचें और एमआरआई की थी। चिकित्सकों के अनुसार एमआरआई रिपोर्ट में उनकी गर्दन सहित छाती और सिर में गंभीर चोटें पाई गई हैं।
साथ ही उनके एक हाथ की हड्डी भी टूटी पाई गई है।
उन्होंने बताया कि उनका ब्लड प्रैशर काफी कम हो गया है और उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है।
ब्लड प्रैशर और सेचुरेशन लेवल को नियन्त्रित करने के लिए चिकित्सकों ने उन्हें लाईफ सपोर्ट सिस्टम में वेन्टिलेटर पर रखा है।

उल्लेखनीय है कि बीते रोज जब संगीता कन्नौजिया को एम्स में भर्ती कराया गया तो प्रारम्भिक जांचों में उनमें सवाईकल स्पाईन इंज्यूरी पाई गई थी।
संस्थान के पीआरओ हरीश थपलियाल ने बताया कि उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स के वरिष्ठ चिकित्सकों का दल उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Related posts

मुयालगांव में घनसाली-चिरबिटिया मोटर मार्ग को जोड़ने हेतु वैली ब्रिज पहुंचा, कार्य प्रगति पर, जनपद टिहरी के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में सुरक्षात्मक एवं राहत कार्य प्रगति पर।

khabaruttrakhand

Uttarakhand में सशक्त भू-कानून की तैयारी: भूमि खरीद से पहले सत्यापन की प्रक्रिया को तेजी से लागू करने की तैयारी में Dhami सरकार

khabaruttrakhand

कुमाऊँ मण्डल विकास निगम प्रबंधन निदेशक डॉ श्री तिवारी ने क्याकिंग सेंटर का किया उदघाटन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights