khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडनैनीताल

ब्रेकिंगः- आंधी तूफान के चलते एक वाहन के ऊपर गिरा भारी पेड़।

आंधी तूफान के चलते एक वाहन के ऊपर गिरा भारी पेड़। अलबत्ता कही से कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला।

रिपोर्ट । ललित जोशी।

ए
सरोवर नगरी नैनीताल में देर शाम आये आंधी तूफान से एक वाहन के ऊपर पेड़ गिर गया।
अलबत्ता कोई जनहानि नही हुई। जिसके चलते विधुत, व पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। जिसके चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। सड़क पर यातायात पूरी तरह बंद हो गया था। जिसके चलते प्रशासन के लोगों ने देर रात ही पेड़ को काटकर वाहनों के आने जाने के लिए मार्ग खोल दिया।

यहाँ बता दें सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास देर शाम से ही आंधी तूफान का दौर शुरू हो गया । जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आंधी तूफान के चलते कई लोगों के घरों की छत भी उखड़ गई। ऊँचाई वाले स्थानों पर विधुत व्यवस्था भंग होने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई।

आंधी तूफान के साथ बारिशों की आड़ी तिरछी बौछार भी पड़ रही थी।

नैनीताल में पर्यटक भी अपने होटल के कमरे में दुबके रहे। माल रोड बिरान हो गई कुछ ही लोग इधर उधर आते जाते दिखाई दिये। यहां बता दें कही से भी कोई अप्रिय घटना का समाचार नही मिला है।
आज अभी मौसम समान्य नजर आ रहा है पर बादलों से आसमान घिरा हुआ है।

Related posts

Uttarakhand के पूर्व CM Harish Rawat ने सरकार से PoK को पुनः प्राप्त करने का आग्रह किया, इस उद्देश्य के लिए राष्ट्रव्यापी समर्थन का दावा किया।

khabaruttrakhand

नुक्कड़ नाटक से जनसमुदाय को दिया अंगदान संकल्प का संदेश अंगदान दिवस पर वॉकथॉन, व्याख्यानमाला, पोस्टर प्रदर्शनी का हुआ आयोजन।

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी के सकलाना क्षेत्रांतर्गत इस मोटर मार्ग की सुविधा ग्राम वासियों को जल्द से जल्द ग्रामीणों के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा की गई जांच टीम गठित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights