khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारटिहरी गढ़वाल

बिग ब्रेकिंग टिहरी:-जंगल में पुुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों में क्षत-विक्षत हालत में एक युवक का शव बरामद।

टिहरीः उत्तराखंड के टिहरी से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां जंगल में पुुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों में क्षत-विक्षत हालत में एक युवक का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक 12 दिन से लापता था। शनिवार को बिधि बिहार के ऊपर जंगल मे फंदे पर लटकी लाश मिली।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जंगल से बदबू आने पर लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने शव को नीचे उतार कर उनकी शिनाख्त कर ली है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक की पहचान मनीष पुत्र शेर सिंह बहादुर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि युवक दिल्ली में नौकरी करता था और नशे का आदी था । इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था।
वही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूछताछ में पता चला है कि 12 दिन पहले वह अपने पिता से पैसे मांग रहा था लेकिन पिता ने नहीं दिए थे। जिसके बाद वह घर से शादी मे जाने की बात कहकर निकला था जब काफी दिनों तक उसका पता नही चला तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। 
आज युवक का शव जंगल में फंदे से लटका मिला है। शव 12 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related posts

ब्रेकिंग:-बी0डी0पांडे चिकित्सालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

khabaruttrakhand

आपातकालीन चिकित्सा क्षेत्र में स्किल्स विकसित होना जरूरी – एम्स में आयोजित हुई ’एडवांस्ड कैडवर बेस्ड इमरजेन्सी स्किल’ कार्यशाला।

cradmin

बिग ब्रेकिंग:- नई टेहरी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार का कहर, 3 लोगों की मौत से मचा हड़कंप।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights