khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडनैनीताल

ब्रेकिंगः-झील में एक नाबालिग युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप।

सरोवर नगरी झील में मिला नाबालिग युवती का शव।

रिपोर्ट ललित जोशी।

नैनीताल:- सरोवर नगरी नैनीताल झील में एक नाबालिग युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यहाँ बता दें 16 जून को नारायण नगर निवासी एक युवती अपने घर से नाराज होकर कही चली गई थी।
जिसको परिवार के लोगों ने जगह जगह तलाश किया पर युवती कही नहीं मिली ।
परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना पुलिस में कर दी थी। जिसके बाद पुलिस युवती की खोज में जुट गई।
आज सुबह जब कुछ लोग टहलने के लिये निकले तो झील में एक शव उतरता हुआ देख पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर आकर शव को कब्जे में लेकर जाँच में जुट गई। वहीं युवती के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने युवती के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों का रो रो रोकर बुरा हाल हो गया है वहीँ इस मामले में पुलिस जाँच में जुट गई है।
एसआई हरीश सिंह ने बताया कि नारायण नगर क्षेत्र निवासी युवती के शव का पंचनामा भर शव को पोस्ट के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

Lok Sabha Elections 2024: मतदाताओं को बूथ तक लाने के लिए चुनाव आयोग लाया ‘टिप’, पहली बार उठाए जा रहे ये कदम

cradmin

यहाँ 10 मई को वृहद विधिक सेवा शिविर* *वृहद विधिक सेवा शिविर की तैयारियां तेज, प्रमाणपत्र, स्वास्थ्य जांच व योजनाओं की मिलेगी जानकारी।

khabaruttrakhand

Kurukshetra: Swami Ramdev ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को संबोधित किया, गृह मंत्री Amit Shah को ‘Fakir’ और मुख्यमंत्री Manohar Lal को ‘Baba’ कहा, समझाया क्यों

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights