khabaruttrakhand
आध्यात्मिकउत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

ब्रेकिंगः-फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लम्बगांव, टिहरी गढ़वाल में मनाया गया योग सप्ताह।

फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लम्बगांव, टिहरी गढ़वाल में मनाया गया योग सप्ताह।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने योग सप्ताह (15-20 जून) पर विश्व शांति एवं सौहार्द के लिए योगाभ्यास किया। इस अवसर पर योग सप्ताह की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर वेद प्रकाश ने स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं से संवाद किया और योग की वैश्विक स्वीकृति एवं बढ़ते प्रभावों से अवगत कराया।

कार्यक्रम का संयोजन NSS इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ शुभम उनियाल ने किया। उन्होंने छात्रों को योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित किया और कहा कि योग का वास्तविक अर्थ जोड़ना है। जब व्यक्ति स्वयं से जुड़ाव महसूस करेगा तभी वह अपने समाज एवं राष्ट्र से जुड़कर उसके उत्थान के लिए कार्य कर सकता है।
योग से विश्व की यात्रा कराने वाला महत्वपूर्ण साधन है।

स्वयंसेवियों में अरविंद सिंह, नितीश बिष्ट, मयंक हजारी, कैलाश पंवार ने अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों के साथ योग किया और उन्हें उत्तम स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाने हेतु जागरूक किया।

Related posts

ब्रेकिंग:-एम्स’ की मदद से घर वापस लौटा ’हिमांशु’ 22 दिनों से लापता था 14 वर्ष का नाबालिग

khabaruttrakhand

इस नगर निगम में दिनांक 17 सितंबर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक मनाया जाएगा, स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा।

khabaruttrakhand

एम्स ऋषिकेश ने देशभर के मेडिकल संस्थानों में किया झंडा बुलंद गतवर्ष के मुकाबले एक पायदान की बढ़त के साथ संस्थान को मिली 13वीं रैंक।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights