khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडस्वास्थ्य

ब्रेकिंगः-कूड़ा निस्तारण को लेकर नगरपालिका सभागार में महासभा, तांबाखाणी सुरंग के बाहर से हर हाल में कूड़े को हटाने की मांग

– कूड़ा बना परेशानी
रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी
उत्तरकाशी नगर क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण को लेकर नगरपालिका सभागार में महासभा संपन्न हुई।
महासभा में भी पालिका और प्रशासन शहर में कूड़ा निस्तारण को लेकर कोई ठोस हल नहीं निकाल पाया।
महासभा में पहुंचे शहरवासियों ने गंगोत्री हाईवे पर तांबाखाणी सुरंग के बाहर से हर हाल में कूड़े को हटाने की मांग रखी।

बुधवार को नगरपालिका सभागार बाड़ाहाट में कूड़े निस्तारण पर पालिका और प्रशासन की ओर से महासभा बुलाई गई थी।
सीडीओ गौरव कुमार की अध्यक्षता में महासभा शुरू हुई।
इसके बाद विभिन्न संगठन के लोगों ने एक-एक कर कूड़े पर अपना पक्ष रखना शुरू किया।
इस दौरान तीखी प्रतिक्रियाओं के बीच तांबाखाणी के नजदीकी बस्ती में कूड़े की बदबू से परेशान स्थानीय लोगों ने कहा कि पालिका प्रशासन ने सिर्फ छह माह के लिए तांबाखाणी के बाहर कूड़ा डालने का आश्वासन दिया था, लेकिन साढ़े तीन साल बीत गए कूड़ा आज भी वहीं डंप किया जा रहा है।
जिससे लोग खासे परेशान हैं। बैठक में लोगों ने सुझाव दिए कि पालिका सेग्रीगेशन कर कूड़े का निस्तारण करे।
कुछ लोगों का कहना था कि पालिका की ओर से कुछ सालों पहले गंगोरी तेखला गदेरे में कूड़ा डंप किया जा रहा था, फिर से वहीं कूड़ा डंप किया जाना चाहिए।

Related posts

जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल द्वारा जाख तिराहे के पास 31 मार्च, 2025 को हुई दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु की गयी समिति गठित।

khabaruttrakhand

प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में भिलंगना ब्लॉक के इस विद्यालय में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

उत्तराखण्ड राज्य में मतदान दिनांक 19 अप्रैल 2024 को प्रातः 07.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक होना है,वोटर कार्ड के अलावा इन पहचान पत्रों से आप कर सकते हैं,मतदान।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights