khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालस्वास्थ्य

ब्रेकिंगः-अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता दिवस” के अवसर पर पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों में स्कूली छात्र- छात्राओं के साथ जन- जागरूकता रैलियां निकाली गई।

स्थान । नैनीताल नशे को जड़ से मिटाने के लिए निकाली रैली।

रिपोर्ट :- ललित जोशी

सरोवर नगरी नैनीताल जनपद में अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता दिवस” के अवसर पर नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों में जाकर स्कूली छात्र- छात्राओं के साथ जन- जागरूकता रैलियां निकाली गई।
इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा समाज से नशे की चेन को तोड़ने हेतु जनपद नैनीताल स्तर पर *नशा मुक्त समाज अभियान चलाए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना एवं चौकी पुलिस को निर्देशित किया गया है।
जिससे युवा पीढ़ी में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके।

पुलिस द्वारा नशे के प्रति जन जागरूकता अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों को बताया गया कि अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त एवं सेवन से संबंधित शिकायत हेतु जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 75190 51905 एवम 9719291929 पर गोपनीय सूचना देकर समाज में बढ़ रही नशे की चैन को तोड़ने में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

श्री भट्ट ने कहा पुलिस प्रशासन अपने अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों में जाकर युवाओं, स्कूली छात्र-छात्राओं, स्थानीय नागरिकों, टैक्सी संचालकों सहित इत्यादि लोगों को नशीले मादक पदार्थों स्मैक, अफीम, डोडा, हीरोइन, चरस, गांजा, नशीली दवाइयां एवं इंजेक्शन, इत्यादि के सेवन से दूर रहने के लिए कहे।

रैली के दौरान मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले विभिन्न मानसिक, शारीरिक रोगों एवं आर्थिक नुकसान के बारे में भी नारेबाजी कर लोगों को चेताया गया।

Related posts

ब्रेकिंग:-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश के तत्वावधान में संस्थान द्वारा होने वाली विशाल स्वस्थ जीवन शैली साईकिल रैली का आयोजन । फैकल्टी सदस्यों, चिकित्सकों व छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़कर किया प्रतिभाग।

khabaruttrakhand

उत्तराखंड राज्य के 150 चिकित्सकों को दी जा रही चारधाम यात्रा के लिए ट्रेनिंग – ऋषिकेश में यहाँ प्रशिक्षणार्थी डॉक्टर्स के ट्रेनिंग बैच का हुआ औपचारिक शुभारंभ।

khabaruttrakhand

ऋषिकेश:-भगवान वेणुगोपाल का नंद महोत्सव 108 कालसो से अभिषेक कर बड़ी धूमधाम के साथ मनाया।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights