khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिमनी (money)राजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-जिलाधिकारी ने जिला सभागार में ली राजस्व की मासिक स्टाफ बैठक,कई बिंदुओं पर जारी किए महत्वपूर्ण निर्देश ।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा बुधवार को जिला सभागार नई टिहरी में राजस्व की मासिक स्टाफ बैठक ली गई।

जिलाधिकारी द्वारा राजस्व वाद, राजस्व पुलिस, दाखिल खारिज, आवासीय भवनों की स्थिति, पूर्ति विभाग, आबकारी विभाग, राजस्व वसूली, मजिस्ट्रीयल जांच, विविध देयक आदि की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि शराब की दुकानों के समीप किसी भी कम्पनी के विज्ञापन बोर्ड न लगे हों, यह सुनिश्चित कर लें।

उन्होंने कहा कि कच्ची शराब की बिक्री को लेकर पुलिस विभाग सक्रिय रहे।

जिलाधिकारी द्वारा आरसी एन्ट्री को शतप्रतिशत करने, विविध देयकों की वसूली में प्रगति लाने, संगीन अपराध के मामलों को तत्काल रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर करने, क्षतिग्रस्त पटवारी चौकियों के इस्टीमेट उपलब्ध कराने तथा सही स्थिति की पटवारी चौकियों में बिजली, पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा विस्थापन के प्रकरणों पर चर्चा करते हुए विस्थापन प्रकरणों को प्राथमिकता पर लेकर कार्य करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में एएसपी जे.आर. जोशी, एसडीम देवेन्द्र नेगी, शेलेन्द्र सिंह नेगी, संदीप कुमार, सोनिया पंत, डीएसओ अरूण वर्मा, आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजौला, ईडीएम हरेन्द्र शर्मा सहित समस्त तहसीलदार, कानूनगो, कार्यालय पटल सहायक उपस्थित रहे।

Related posts

गुरूवार को जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष नई टिहरी में 24 जून को बौराड़ी में हुई दुघर्टना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय की उपस्थिति में आहूत की गयी चर्चा बैठक।

khabaruttrakhand

Ram Mandir: श्रीराम के स्वागत में डूबी द्रोणनगरी, BJP के मुख्य आयोजन में श्री टपकेश्वर मंदिर में दीपोत्सव और श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में दुग्धाभिषे

cradmin

एनीमिया के प्रत्येक रोगी को रक्त चढ़ाना जरूरी नहीं – सटीक पहिचान के बाद ही इलाज शुरू करना लाभकारी।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights