khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:-कुमाऊं विश्वविद्यालय की शोधकर्ता चेतना तिवारी का विदेश में साइंटिस्ट पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर।

कुमाऊं विश्वविद्यालय की शोधकर्ता चेतना तिवारी का विदेश में साइंटिस्ट पद पर चयन छायी खुशी की लहर।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के डी एस बी कालेज की नैनोसाइंस एंड नैनोटेक्नोलॉजी सेंटर रसायन विज्ञान विभाग की शोध छात्रा चेतना तिवारी का दक्षिण कोरिया के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक संस्थान “कोरियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी’ में साइंटिस्ट के पद पर चयन हुआ है ।
तथा वह 15 सितंबर 2022 से दक्षिण कोरिया के इंस्टिट्यूट को ज्वाइन करेंगी। जिससे सरोवर नगरी व उनके घर में खुशी की लहर छायी हुई है ।
उक्त जानकारी डॉ ललित तिवारी ने देते हुए बताया
चेतना तिवारी ने अपनी पीएचडी प्रोफेसर नंद गोपाल साहू के निर्देशन में पूर्ण की हैl उनके अनुसार वह अपनी पीएचडी के दौरान शोध के विभिन्न क्षेत्रों में बिना किसी रूकावट के कार्य कर सकी l उन्होंने व्यर्थ प्लास्टिक प्रबंधन, जल शोधन, पॉलीमर नैनोकंपोजिट, बायोइमेजिंग तथा सेंसिंग के क्षेत्र में शोध किया है।
चेतना तिवारी ने बताया कि उन्होंने अपनी एमएससी तक की शिक्षा एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से पूर्ण की है तथा उसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं जैसे नेट, गेट भी क्वालीफाई किया है l वह 2016 से शोध के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं l अपने शोध कार्य के आधार पर उन्होंने लगभग 17 शोध पत्र, 7 पेटेंट , 3 बुक चैप्टर , 12 कॉन्फ्रेंस पेपर भी पब्लिश किए हैं l उनके इस कार्य के लिए उन्हें राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 9 से अधिक अवार्ड भी मिल चुके हैं।
उनकी इस सफलता पर उनके पिता श्री पूरन चंद तिवारी, माता सुधा तिवारी , भाई राजेश चंद्र तिवारी , बहन रितु पांडे, भाभी मोनिका तिवारी , जीजाजी नीरज पांडे , परी और नित्या ने खुशी जाहिर की है।
चेतना तिवारी के अनुसार वह खुद को भाग्यशाली मानती है कि उन्हें प्रोफेसर नंद गोपाल साहू के निर्देशन में कार्य करने को अवसर मिला।
प्रोफेसर साहू तथा कोली साहू ने हर समस्या का हल निकालने में उनका पूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन किया। इतना ही नहीं चेतना तिवारी आईआईटी मद्रास, आईआईटी तिरुपति के साथ-साथ अन्य कई संस्थानों के साथ जल शोधन पर कार्य कर चुकी है।
चेतना तिवारी की इस सफलता पर कुलपति प्रोफ़ेसर न के जोशी, रजिस्ट्रार, डीन साइंस तथा विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान विभाग प्रोफ़ेसर आनंद बल्लभ मेलकानी,अध्यक्ष शोध अनुभाग प्रो ललित तिवारी, प्रोफ़ेसर साहू, कोली साहू , डा नीता जोशी, डा प्रसून जोशी, डा अमिता तिवारी ने खुशी जाहिर की है तथा उन्हें बधाई भी दी है।

Related posts

30 फरयादी पहुंचे जनता मिलन कार्यक्रम में जिसमें आवास दिलाये जाने, बाहरी लोगों के भूमि क्रय करने पर रोक लागाने की मांग तथा पुनर्वास, लोनिवि, स्वास्थ्य, पेयजल, विधुत इत्यादि विभागों से सम्बन्धित समस्यायें व मांग पत्र हुए प्राप्त।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: शासन ने UCC विधेयक की नियमावली के लिए गठित ड्राफ्ट समिति से अपर सचिवों को हटाया, बताई वजह

cradmin

जनता मिलन कार्यक्रम:-जिलाधिकारी ने जन समस्याओं के निस्तारण हेतु सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम के तहत सुनी जन शिकायतें।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights